Advertisement
Advertisement

मलयालम अभिनेता हैदराबाद एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला

Desk. मलयालम अभिनेता विनायकन को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कथित तौर पर नशे में विवाद करने को लेकर गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि मलयालम अभिनेता कोच्चि से इंडिगो की उड़ान से आया था और उसे गोवा जाना था। इस दौरान हवाई अड्डे के गेट कर्मचारियों के साथ उन्होंने अनुचित व्यवहार की थी और वह नशे की हालत में थे।

मलयालम अभिनेता गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मलयालम अभिनेता विनायकन को आरजीआई हवाईअड्डा पुलिस को सौंप दिया गया है और उसके खिलाफ सिटी पुलिस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पिछले साल भी मलयालम अभिनेता को एक पुलिस अधिकारी की ड्यूटी में बाधा डालने और नशे की हालत में धमकी देने और दुर्व्यवहार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

उस दौरान विनायकन पर केरल पुलिस अधिनियम की धारा 118 (ए) और 117 (ई) के तहत मामला दर्ज किया गया था। बाद में मेडिकल जांच के बाद उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया था। वहीं अभिनेता ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने और मीटू आंदोलन पर अपनी टिप्पणी से विवाद खड़ा कर चुका है।

अभिनेता विनायकन को अभिनय के लिए कई पुरस्कार मिले हैं, जिनमें ‘महेशिन्ते प्रतिकारम’ में उनकी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी शामिल है।

Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 7 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 7 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...