फ्लाइट में मिल गए मांझी और नीतीश

पटना : पटना से दिल्ली इंडिगो की फ्लाइट में पूर्व सीएम जीतनराम मांझी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात हुई। दोनों एक दूसरे के सामने हाथ जोड़ते हुए दिखाई दिए। बता दें कि नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन की मीटिंग में भाग लेने के लिए दिल्ली जा रहे हैं। 19 दिसंबर को इंडिया गठबंधन की दिल्ली में बैठक होने वाली है।

नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन का बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे थे। उसी दरमियान इस फ्लाइट में पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी अपने परिवार के साथ दिल्ली जा रहे थे। दोनों की मुलाकात होने के बाद दोनों की मुस्कुराते तस्वीर आई। अब इसके बाद राजनीतिक गलियारों में सियासत गर्म हो गई है। कल इंडिया गठबंधन के बैठक में हो सकता है नीतीश कुमार जीतनराम मांझी को मनाएंगे और इंडिया गठबंधन में साथ लेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी को मुताबिक, जीतनराम मांझी और नीतीश कुमार एक ही सीट के बगल में बैठकर दिल्ली के लिए गए हैं।

विवेक रंजन की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Jamshedpur Marine Drive Accident: हादसे के बाद सड़क किनारे पार्किंग पर...

Jamshedpur Marine Drive Accident, जमशेदपुर: सोनारी मरीन ड्राइव के दोमुहानी इलाके में हुए सड़क हादसे के बाद झारखंड सरकार ने सड़क किनारे वाहनों की...

Karam Mahotsav Jamshedpur: गोपाल मैदान में सजा करम का रंग, प्रकृति...

Karam Mahotsav Jamshedpur: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में रविवार को विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कुड़मी सेना राष्ट्रीय कमिटी की ओर से आयोजित...

Bihar Saras Mela: 7 दिनों में ढाई करोड़ का कारोबार, रीता...

Bihar Saras Mela, पटना: बिहार सरस मेला अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है, लेकिन मेले में खरीदारी का उत्साह कम होने के...