केंद्रीय मंत्री मांझी ने संभाला पदभार, बेटे सुमन ने दी बधाई

नई दिल्ली : हम के संरक्षक व बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी को केंद्र की मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री बनाया गया है। आज यानी मंगलवार को उन्होंने अपना कार्यभार संभाल लिया है। बेटे व बिहार सरकार में मंत्री संतोष कुमार सुमन ने उन्हें बधाई दी। मांझी ने मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आज मैंने केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय के मंत्री के रूप में अपना कार्यभार संभाला, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का भी मंत्रालय है। प्रधानमंत्री मोदी का विजन है गरीबों का उत्थान, जिसके लिए मैं कृत संकल्पित हूं।

GOAL Logo page 0001 10 22Scope News

नरेंद्र मोदी द्वारा देश के विकास में योगदान के लिए मिली इस जिम्मेदारी से अभिभूत हूं – मांझी

केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के विकास में योगदान के लिए मिली इस जिम्मेदारी से अभिभूत हूं। ‘विकसित भारत’ के दृष्टिकोण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपेक्षाओं को पूरा करने का प्रण लेता हूं। और यह विश्वास दिलाता हूं कि विकास की रौशनी जहां तक अभी नहीं पहुंच सकी है, वहां तक विकास को पहुंचाना है। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ होती है, जिसे आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री जी के विजन को सफल बनाना और देश एवं बिहार की गरीब जनता के लिए आर्थिक समृद्धि का द्वार खोलना मेरी प्राथमिकता होगी।

यह भी पढ़े : मोदी 3.0 में बिहार के मंत्रियों को मिला ये विभाग जानिये…

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...