बख्तियापुर : जहां एक और हमारे बिहार के युवा वर्ग रोजगार की तलाश में दिल्ली, कोलकाता, गुजरात और चेन्नई जा रहे हैं। वहीं पटना जिला में रहने वाले युवाओं ने टीम हनुमान बनाकर बिहार के हर क्षेत्र में जाकर उन क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलवाने का संकल्प लिया है। रविवार को बख्तियारपुर के एक निजी होटल में विभिन्न कंपनियों को होटल कैंपस में बुलाते हुए बेरोजगारों के लिए रोजगार कैंप लगाया गया। जहां बख्तियारपुर के स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवा एवं युवतियों को रोजगार प्रदान करने के लिए तत्पर दिखे।
टीम हनुमान शिक्षित बेरोजगार युवा युवतियों को रोजगार दिलवाने के लिए कारी मेहनत कर रहे हैं। वहीं स्थानीय शिक्षित युवा और युवती के चेहरों पर प्रसन्नता का भाव दिख रहा था। बेरोजगार युवक और युवतियों की माने तो उनके क्षेत्र में इस तरह का पहला अनुभव है जो खुद कंपनी चलकर उन लोगों को रोजगार दे रही है। कुछ बेरोजगार युवकों ने बनाया कि टीम हनुमान के इस कदम से वह अपने परिवार वालों बीच में ही रह कर रोजगार कर सकेंगे। इस बात कि उनलोग को बेहद खुशी है।
रजत कुमार की रिपोर्ट







