भागलपुर का लाल हुआ शहीद, स्वाधीनता दिवस के अवसर पर पार्थिव शरीर पहुंचेगा गांव…

भागलपुर: भारत के जम्मू कश्मीर में आतंकियों के साथ लोहा लेते हुए बिहार का एक लाल शहीद हो गया। शहीद लाल भागलपुर के नौगछिया के रंगरा प्रखंड के सधवा चापर पंचायत कके चापर गांव निवासी लक्ष्मी यादव के बेटे अंकित यादव हैं जो उरी सेक्टर में भारत पाकिस्तान सीमा पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हो गये। अंकित की टीम ने पाकिस्तान सेना के बॉर्डर एक्शन टीम के हमले के जवाब में कार्रवाई करते हुए घुसपैठ की कोशिश विफल कर दी। इस दौरान दुश्मन की गोली से वे घायल हो गये जिन्होंने इलाज के दौरान अंतिम साँस ली।

शहीद अंकित यादव का पार्थिव शरीर 15 अगस्त की सुबह उनके पैतृक आवास में पर लायी जाएगी। आज शाम तक पटना एयरपोर्ट पार्थिव शरीर पहुँचेगा, फिलहाल उनका गांव बाढ़ की त्रासदी झेल रहा है। बाढ़ के बीच शहीद की पत्नी रूबी कुमारी बच्चे और परिजनों के साथ नाव से घर तक पहुंचे, जहां एक तरफ परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है वही दूसरी और अंकित यादव के शहादत पर खुद को गौरवान्वित भी महसूस कर रहे है। इस गांव में सेना के कई जवान है लेकिन पहली बार कोई जवान इस गांव से शहीद हुआ है।

यह भी पढ़ें – मुजफ्फरपुर में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए गृह राज्य मंत्री, कहा…

अंकित यादव 2009 में बिहार रेजीमेंट में बहाल हुए थे। उनके तीन भाई सेना में रह चुके हैं। अंकित यादव अपने पीछे दो बेटे, पत्नी, माता पिता समेत भरा पुरा परिवार छोड़कर गए हैं। अंकित यादव 1 महीने पहले ही गांव आये थे और कुछ दिनों तक रहकर फिर ड्यूटी पर चले गए थे। चार दिनों पहले उन्होंने अपने वार्ड सदस्य को फोन किया था और पत्नी का वोटर कार्ड बनाने की भी बात की थी। घटना से एक दिन पहले अपने बड़े भाई निरंजन से उसकी आखरी बार बात हुई थी।

ग्रामीणों ने बताया कि अंकित यादव गांव में मिलनसार लोगों में से एक थे सबसे मधुरता से पेश आते थे। घटना के वार्ड सदस्य मनोज कुमार को अधिकारियों ने फोन कर इसकी जानकारी दी थी। अंकित यादव के पिता माता और पत्नी फिलहाल बोलने की स्थिति में नहीं है, भारत की आजादी के वर्षगांठ के उत्सव के बीच अंकित यादव का पार्थिव शरीर का कल अंतिम संस्कार होगा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   लूटपाट कर भाग रहे अपराधी हुए दुर्घटना का शिकार, लोगों ने पकड़ कर…

भागलपुर से राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

पूरक पोषाहार योजना के तहत जनवरी में 45 लाख से अधिक...

पटना : राज्य में पूरक पोषाहार योजना के तहत टेक होम राशन (THR) का वितरण किया जा रहा है। समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत...

सिवान जंक्शन पर हाई अलर्ट, RPF की सघन जांच, डॉग स्क्वॉड...

सिवान : सिवान रेलवे जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आरपीएफ पूरी तरह अलर्ट मोड में है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर स्टेशन परिसर...

महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल हुए...

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन...

लाखों की Road में धांधली! सारठ में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा;नाराज़...

Jharkhand: झारखंड में भ्रष्टाचार की खबरें लगातार सामने आ रही है। सड़कों के निर्माण में खासकर कई तरह के घोटाले सामने आते हैं। कागज...

Breaking: JLKM प्रत्याशी आज बंगाल में भरेंगे अपना नामांकन, जयराम महतो...

Bengal: बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव को लेकर तैयारियां शुरु हो गई है, झारखंड की भी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img