Advertisment

धनबाद: तालिबानी फरमान जारी कर रंगदारी मांग रहे नकाबपोश अपराधी

पुलिस को दे रहा खुली चुनौती, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

धनबाद : तालिबानी फरमान- जिले में अपराध और अपराधियों का एक नया ट्रेंड इन दिनों

तेजी से बढ़ रहा है. जिसमें उनके द्वारा हथियार का जखीरा दिखा कर तालीबानी स्टाईल में फरमान सुनाया जा रहा है.

वहीं कोयला, लोहा कारोबारी से रंगदारी भी मांगी जा रही है.

सोशल मीडिया में वीडियो वायरल कर देश की कोयला राजधानी में खौफ कायम करते अपराधी दिख रहे हैं.

talibani1 22Scope News

तालिबानी फरमान: नकाबपोश अपराधी ने कारोबारी पप्पू मंडल को दिया धमकी

रविवार को कोयला व्यवसाई पप्पू मंडल के घर पर अहले सुबह गोलीबारी की गई थी. कारोबारी ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई न ही मीडिया कर्मियों से बात की. हालांकि आज जो वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुई है उसमें नकाबपोश अपराधी पप्पू मंडल नामक कारोबारी को भी धमकी देता नजर आ रहा है.

talibani12 22Scope News

क्षेत्र में दहशत का माहौल

धनबाद जिले में कानून और पुलिस की गिरफ्त से फरार अपराधी स्वयंभू डॉन छोटे सरकार उर्फ प्रिंस खान आए दिन शहर में कथित रूप से गोली चलाकर व्यवसायियों और कोयला कारोबारियों में दहशत का माहौल बनाने में जुटा हुआ है

तालिबानी फरमान: प्रिंस खान अब भी फरार

गोली चलाने की घटना के बाद विशेष प्रतिक्रिया नहीं मिलने के बाद वीडियो वायरल कर व्यवसायियों को धमकाया जा रहा है. जैसे अपराधियों के खिलाफ पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठकर तमाशा देखते हुए नजर आ रही है. और अपराधियों को पनपने का मौका मिल रहा है. विगत कुछ माह पहले पुलिस ने सख्त रुख अपनाया था परंतु छोटे सरकार के नाम से दहशत फैलाने वाला प्रिंस खान फरार है.

वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिस

वहीं धनबाद पुलिस इस वायरल वीडियो के जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की भी बात कही है. जिला पुलिस का कहना है कि आपराधियों और असमाजिक तत्वों को बक्शा नहीं जाएगा.

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल

Gumla Bus Accident: गुमला में भीषण टक्कर के बाद घंटों केबिन...

Gumla Bus Accident: शनिवार को गुमला ज़िले के पालकोट पुलिस स्टेशन इलाके में सड़क का एक बड़ा हादसा हुआ। दातली डैम के पास एक...

Giddi CCL Firing Incident: रामगढ़ के गिद्दी CCL क्रेशर में फायरिंग...

Giddi CCL Firing Incident: रामगढ़ ज़िले के गिद्दी पुलिस स्टेशन इलाके में मौजूद CCL गिद्दी 'A' क्रशर कॉम्प्लेक्स में शनिवार शाम करीब 6:30 बजे...

Faheem Khan Viral Audio Case: फहीम खान को बदनाम करने की...

Faheem Khan Viral Audio Case: धनबाद के वासेपुर इलाके के कुख्यात फहीम खान से जुड़ी एक कथित ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेज़ी से...