Mechanized Tricycle आम लोगों से भी ज्यादा गति से उन्हें मोबिलिटी प्रदान करेगी – विजय चौधरी

बिहार सरकार के जल संसाधन सह नालंदा के प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी सोमवार को नालंदा पहुंचे। नालंदा में उन्होंने बिहारशरीफ समाहरणालय परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान 23 दिव्यांगजनों के बीच ट्राइसाइकिल और 13 गरीब लोगों के बीच 8- 10 हजार रुपए की अनुदानित राशि का वितरण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार दिव्यांगजन और भिक्षुओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार ने दो महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा योजनाएं शुरू की है जिसमें एक है भिक्षावृत्ति निवारण योजना और दूसरा है दिव्यांग्जन सशक्तिकरण योजना।

यह दोनो ही योजना दिव्यांगजन और भिक्षुओं को सशक्त बनाने के लिए कार्यरत है। उन्होंने कहा कि यह योजनाएं लाभार्थियों के भविष्य में जिंदगी सही ढंग से गुजारने के लिए सरकार की तरफ से सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। अब तक जो भिक्षावृत्ति का काम करते थे अब वे स्वरोजगार करेंगे। सरकार की मदद से कोई पूजा सामग्री की दुकान खोलेंगे तो कोई चाय की दुकान। यह योजना उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित करता है।

Screenshot 20241014 152049 22Scope News

मंत्री ने कहा कि दिव्यांगों को प्रदान की गई मेकेनाइज्ड ट्राईसाइकिल आम लोगों से भी ज्यादा गति से उन्हें मोबिलिटी प्रदान करेगी जिससे कि वे एक सम्मानित जिंदगी जी सकें। उन्होंने कहा कि यह सरकार की बड़ी ही अच्छी, महत्वपूर्ण और कारगर योजना है जिसके तहत आज नालंदा में इन लोगों को लाभ प्रदान किया गया है।

वहीं सामाजिक सुरक्षा कोषांग नालंदा की सहायक निदेशक श्वेता कुमारी ने कहा कि मुख्यमंत्री भिक्षावृत्ति निवारण योजना एक बहुत ही महत्वकांक्षी योजना है। उन्होंने कहा कि इसके तहत भिक्षुओं को अधिकतम 10,000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाती है ताकि वे अपने पैरों पर खड़े हो सकें और कोई छोटा मोटा रोजगार कर सकें। उन्होंने कहा कि भिक्षावृत्ति हमारी समाज के लिए बहुत बड़ा अभिशाप माना जाता है, जिससे हम लोग मुक्त हो सके। यह बिहार सरकार की एक बहुत ही दूरगामी सोच है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   मंत्री मंगल पांडे का तेजस्वी यादव पर तंज, कहा- जनता उनको बना दिया है बेरोजगार, कोई काम नहीं…

Mechanized Tricycle Mechanized Tricycle Mechanized Tricycle

Mechanized Tricycle Mechanized Tricycle

JioHome Offer: 30 और 100 Mbps प्लान पर 1 साल Amazon...

JioHome के 30 और 100 Mbps 3-in-1 प्लान ग्राहकों को एक साल Amazon Prime Lite मुफ्त मिलेगा। नए और मौजूदा ग्राहकों को बिना अतिरिक्त...

Jharkhand Congress: योगेंद्र साव को फिर कारण बताओ नोटिस, तीन दिन...

झारखंड कांग्रेस की अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्हें तीन दिन में लिखित जवाब और...

Bank Strike 2026: 26 से 30 सितंबर तक लगातार पांच दिन...

सितंबर के अंत में बैंकिंग सेवाएं लगातार पांच दिन प्रभावित रह सकती हैं। 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया...