Advertisment

गन्ना यंत्रीकरण और कस्टम हायरिंग सेंटर के क्रियान्वयन को बैठक

पटना : बिहार में गन्ना यंत्रीकरण को गति देने के उद्देश्य से अपर मुख्य सचिव के सेंथिल कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से गन्ना उद्योग विभाग की एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में गन्ना यंत्रीकरण योजना एवं कस्टम हायरिंग सेंटर (CHCS) की प्रगति और व्यवहार्यता की समीक्षा की गई। बैठक में ईखायुक्त, संयुक्त ईखायुक्त, सहायक निदेशक ईख विकास सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी, चीनी मिलों के प्रमुख उपस्थित रहे।

यह समीक्षा राज्य सरकार की उस व्यापक योजना के तहत की गई

यह समीक्षा राज्य सरकार की उस व्यापक योजना के तहत की गई। जिसका उद्देश्य बंद चीनी मिलों का पुनरुद्धार, 25 नई मिलों की स्थापना और गन्ना क्षेत्र का विस्तार करना है। समीक्षा के दौरान पाया गया कि वर्तमान में केवल तीन चीनी मिलों द्वारा सीएससीएस स्थापित किए गए हैं, जबकि अन्य मिलों में इस दिशा में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है। साथ ही कृषि विभाग एवं जीविका द्वारा स्थापित सीएससीएस में गन्ना फसल से संबंधित विशेष कृषि यंत्रों की कमी भी चिन्हित की गई।

Sugarcane Industry Department 4 22Scope News

गन्ना उद्योग विभाग ने विश्वास व्यक्त किया है कि इन प्रयासों से राज्य में गन्ना उत्पादन बढ़ेगा – अपर मुख्य सचिव के सेंथिल कुमार

इस पर अपर मुख्य सचिव द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों एवं चीनी मिलों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में गन्ना संबंधित कृषि यंत्रों की आवश्यकता का आकलन कर दो दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट गन्ना आयुक्त को उपलब्ध कराएं। साथ ही इन सूचनाओं के आधार पर शीघ्र समेकित रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश भी दिए गए। इन पहल के माध्यम से गन्ना यंत्रीकरण को अधिक प्रभावी बनाते हुए इसके व्यापक विस्तार के लिए एक ठोस नीति तैयार की जाएगी। गन्ना उद्योग विभाग ने विश्वास व्यक्त किया है कि इन प्रयासों से राज्य में गन्ना उत्पादन बढ़ेगा, लागत घटेगी और किसानों की आय में वृद्धि होगी।

Sugarcane Industry Department 4 22Scope News

यह भी पढ़े : राज्य के किसानों से क्रय किए गए गन्ना मूल्य का 96 फीसदी राशि का हुआ भुगतान

Bihar Health Update: पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। अब एक ही छत के...

Bihar Health Update: एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के Orthopedic Super...

पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड वाले ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन। अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, ट्रॉमा और स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर की...

JPSC Scam: रांची के होटल से चलता था सेटिंग का नेटवर्क!...

जेपीएससी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा। सीआईडी के अनुसार मुख्य आरोपी अभय तिवारी ने रांची के एक होटल को लीज पर लेकर कथित...