झारखंड में दुग्ध उत्पादक किसानों को अब पांच रुपये प्रति लीटर मिलेगी प्रोत्साहन राशि

रांची. झारखंड सरकार में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री का आज पदभार ग्रहण करते ही मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया। उन्होंने झारखंड मिल्क फेडरेशन मेधा से सम्बंधित दुग्ध उत्पादक किसानों को वित्तीय वर्ष 2024-25 में तीन रुपये के बजाय पांच रुपये प्रति लीटर प्रोत्साहन राशि देने सम्बंधित संचिका पर अपनी सहमति दे दी। बता दें कि इस सन्दर्भ में कैबिनेट की बैठक में पहले ही सहमति बन गयी थी।

झारखंड में दुग्ध उत्पादक किसानों को तोहफा

साथ ही मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने निर्देश दिया कि चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में चलायी जा रही हेमंत सरकार के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की सभी कल्याणकारी एवं लाभकारी योजनाओं का शत प्रतिशत सफलतापूर्वक कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागीय पदाधिकारी पूर्ण समर्पित होकर पूरे सामंजस्य के साथ अपनी भूमिका निभाएं।

आज मंत्री पद का दायित्व ग्रहण करने के बाद विभागीय सचिव एवं अन्य सभी पदाधिकारियों के साथ पहली बैठक में मंत्री तिर्की ने कहा कि किसी भी स्तर पर किसी भी प्रकार की कोताही सामूहिक विफलता का कारण बन सकती है। इसलिए सभी को सतर्क एवं सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने सभी योजनाओं की समीक्षा की और इस सन्दर्भ में विभागीय कार्यकलापों के मामले में विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

Gaya Bank Fraud ED Search: बैंक फ्रॉड केस में ED का...

Gaya Bank Fraud ED Search: गया में कथित बैंक फ्रॉड से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। ईडी,...

Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गयाजी में पितृपक्ष मेले की ऐसी...

Gaya Pitru Paksha Mela 2026:  विश्व प्रसिद्ध गयाजी पितृपक्ष मेले को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार 25 सितंबर...

Jharkhand Chamber Election 13 सितंबर को, 40 कंप्यूटर से होगी Voting

झारखंड चैंबर का 2026-27 चुनाव 13 सितंबर को मारवाड़ी भवन में होगा। मतदान के लिए 40 कंप्यूटर लगाए जाएंगे और 11 सितंबर रात से...