मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, फर्नीचर बनाने की आड़ में चल रहा था हथियार बनाने का धंधा, 2 गिरफ्तार

सुपौल : सुपौल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक फर्नीचर की दुकान में छापेमारी कर फर्नीचर बनाने की आड़ में चलाए जा रहे मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। जिसमें मौके से एक अर्धनिर्मित रायफल सहित हथियार बनाने का उपकरण भी बरामद किया है। मामले में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एसपी शैशव यादव ने पीसी कर यह जानकारी दी है।

एसपी शैशव यादव ने कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि भपटीयाही थाना क्षेत्र में मिनी गन फैक्ट्री चलाया जा रहा है। जिसके बाद इसकी सत्यापन के पश्चात भपटीयाही थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम गठित कर भपटीयाही थाना क्षेत्र के माकर गढ़िया गांव में अर्जुन सूतिहार के फर्नीचर के दुकान में छापेमारी की गई। जहां मौके से एक अर्ध निर्मित राइफल बरामद किया गया है। इस दौरान संचालक अर्जुन सूतिहार और उसके पुत्र अमित सूतिहार को मौके से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़े : NH-57 पर बड़ा हादसा, ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, 2 की मौत, सड़क जाम

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अजय सिंह की रिपोर्ट

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...