शंख बजाकर अपने नेता का स्वागत करत दिखे मंत्री अशोक चौधरी

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नए कार्यकारी अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा आज यानी गुरुवार को पटना पहुंचे गए। पटना एयरपोर्ट पर उनका नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। पटना एयरपोर्ट पर जदयू कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा का स्वागत किया। मंत्री अशोक चौधरी, जदयू के प्रवक्ता अभिषेक झा के अलावा कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। संजय कुमार झा जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार दिल्ली से पटना पहुंचे हैं।

आपको बता दें कि जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा अभी थोड़ी देर पहले जदयू प्रदेश कार्यालय पहुंचे। वहां पर पहले उन्हें पगड़ी बांधी गई। उसके बाद जदयू कोटे से बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने शंख बजाकर पार्टी दफ्तर में वेल्कम किया। इस दौरान संजय झा एकटक अशोक चौधरी को देखते रहे। पार्टी दफ्तर में ही संजय झा ने मीडिया से मुखातिब हुए। उनके साथ कई नेता और कार्यकर्ता पार्टी दफ्तर में मौजूद हैं।

संजय झा ने नीतीश कुमार को लेकर कहा- टाइगर अभी जिंदा है

मीडिया से बातचीत करते हुए राज्यसभा सांसद ने सीएम नीतीश कुमार को लेकर कहा कि टाइगर अभी जिंदा है ये मेरा ही स्लोगन है। नीतीश कुमार की पॉलिटिक्स जब जब कहा गया खत्म हो रहा तब तब नीतीश मजबूती से उभरे हैं। नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2025 में 2010 से भी बेहतर रिजल्ट होगा। झारखंड में पार्टी चुनाव लड़ेगी। उत्तर प्रदेश और दिल्ली में भी संगठन विस्तार होगा। बिहार को विशेष दर्जा या विशेष पैकेज मिलेगा। अगले पांच सालों में बिहार में इतना काम होगा की बिहार विकसित राज्य में शामिल होगा। पीएम नरेंद्र मोदी का पूरा ध्यान बिहार पर है। नीतीश कुमार ने जाति धर्म से ऊपर उठकर जदयू को खड़ा किया, इसे आगे बढ़ाना चुनौतीपूर्ण काम है। संजय झा ने कहा कि 2025 का विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही होगा। नीतीश कुमार पार्टी के सर्वमान्य नेता हैं।

यह भी पढ़े : Breaking : JDU के नए कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा पहुंचे पटना, एयरपोर्ट पर शानदार स्वागत

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

JDU News Bihar: JDU में दो नए चेहरों की एंट्री, श्रवण...

JDU News Bihar, पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में मंगलवार को समाजसेवी विनोद कुमार और दीपक कुमार शामिल हुए। पटना में ग्रामीण विकास एवं...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन...

Bihar Sports AI: AI से बदलेगा बिहार में खिलाड़ियों के चयन...

Bihar Sports AI, पटना: बिहार में खेल प्रतिभाओं की पहचान और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को वैज्ञानिक तरीके से बेहतर बनाने की दिशा में एक...