पटना: 15 अगस्त के बाद बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार की यात्रा पर निकलेंगे। अपनी यात्रा की घोषणा करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा है कि वे बिहार यात्रा के दौरान एनडीए सरकार की विफलताओं को जनता के सामने रखेंगे। तेजस्वी के यात्रा पर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने तंज कसा है।
अशोक चौधरी ने कहा कि तेजस्वी यादव ने संवाददाता सम्मलेन में वंचित जातियों के लिए बढ़ाए गए आरक्षण को बहाल करने की नीतीश कुमार सरकार की प्रतिबद्धता पर सवाल उठाया और आरोप लगाया है कि केंद्र में सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा होने के बावजूद जदयू बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने एम् विफल रही।
अशोक चौधरी ने तेजस्वी के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि राजद 15 वर्षों तक बिहार की सत्ता में रही फिर भी एससी एसटी को आरक्षण नहीं दे सकी। दलितों को संवैधानिक अधिकार नीतीश कुमार ने 2005 में सत्ता में आने के बाद दी। नीतीश ने एससी एसटी के विकास के लिए कई तरह की योजनाएं बनाईं।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- उद्धव ठाकरे पढ़ रहे हैं Congress का स्क्रिप्ट, नित्यानंद राय ने किया पलटवार
पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट
Tejashwi Tejashwi
Tejashwi

















