जमशेदपुर : उदीयमान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ ही लोक आस्था के महापर्व छठ का समापन हो गया. लोक आस्था और सूर्याेपासना के महापर्व छठ पूजा के चौथे दिन स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास परिवार संग भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया. कदमा नील सरोवर छठ घाट पर उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर कर पूजा-अर्चना कर ईश्वर से राज्य और देशवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना की.
झारखंड के जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने पत्नी संग कदमा नील सरोवर छठ घाट पर उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया. वहीं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी सिदगोड़ा के सूर्य मंदिर पहुंचे. वहां उन्होंने लोगों का अभिवादन किया. साथ ही भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया.
रिपोर्ट : लाला जब़ी
भाषा विवाद पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने भोजपुरी अंदाज में जगरनाथ महतो को दिया ये जवाब, देखें वीडियो