Mahaparv Chhath : सूर्य कुंड में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 10 लाख से अधिक लोगों ने दिया अर्घ्य

औरंगाबाद : जिले के ऐतिहासिक, धार्मिक और पौराणिक देव स्थल में महापर्व छठ पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया. इस बार छठ मेला का आयोजन नहीं किये जाने के बावजूद देव के पौराणिक सूर्य कुंड पर आज 10 लाख से अधिक व्रतधारियों और श्रद्धालुओं ने भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया.

देव स्थल में प्रशासनिक आदेश पर आस्था भारी पड़ता दिखा. इस अवसर पर देव के सदियों पुराने सूर्य मंदिर को अत्यंत आकर्षक ढंग से सजाया गया, और आज सुबह से ही लोग कतारबद्ध होकर भगवान भास्कर की पूजा अर्चना की. देव में छठ व्रत के अवसर पर 12 बजे दिन के बाद से ही अर्घ्य देने का सिलसिला शुरू हो जाता है जो लगातार जारी रहता है.

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर जिला प्रशासन की ओर से पेयजल, बिजली, साफ-सफाई, सुरक्षा तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का बेहतर इंतजाम किया. चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवानों और भारत स्काउट एंड गाइड के कैडेटों को तैनात किया गया है. सूर्य कुंड में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है.

लोक मान्यता है कि देव छठ व्रत करने तथा त्रेतायुगीन सूर्य मंदिर में पूजा अर्चना करने से श्रद्धालुओं की मनोवांछित कामनाएं पूरी होती है. इस मौके पर यहां भगवान भास्कर की साक्षात उपस्थिति की रोमांचक अनुभूति होती है. जिले में सोन नद के किनारे बारुन, सोननगर, नवनेर दाउदनगर के अलावा अंबा दोमुहान, नबीनगर आदि स्थानों पर भी लाखों की संख्या में व्रतियों ने भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया.

 

रिपोर्ट : दीनानाथ

Garhwa News: तेज बुखार से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार...

गढ़वा के केतार में तेज बुखार से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। परिवार के चार अन्य सदस्य बीमार हैं। स्वास्थ्य विभाग की...

JPSC Reconstitution: आयोग के पुनर्गठन का प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा, 25...

झारखंड सरकार ने JPSC के पुनर्गठन का प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा है। 25 अगस्त की बैठक में अध्यक्ष और तीन सदस्यों की नियुक्ति पर...

Jharkhand ABC Program: 49 शहरी निकायों में आवारा कुत्तों की नसबंदी...

 झारखंड के 49 शहरी निकायों में आवारा और सामुदायिक कुत्तों के लिए ABC कार्यक्रम लागू होगा। नसबंदी, एंटी रेबीज वैक्सीनेशन और GIS मैपिंग की...