जमशेदपुरः गोविंदपुर थाना अंतर्गत एक महीने से लापता रीना देवी का कंकाल झाड़ियों में मिला. शव को जलाने का प्रयास किया गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है. 28 वर्षीय रीना देवी पति को छोड़ गोविंदपुर भाड़े के घर में बच्चों के साथ रहती थी. सिटी एसपी ने बताया कि यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है. महिला अपने पति को छोड़ एक साल से भाड़े के घर में रह रही थी.
मकान मालिक के बेटे के साथ रीना देवी का प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसी बीच महिला ने मकान मालिक के बेटे पर शादी का दबाव बनाया. इसके बाद प्रेमी ने महिला की हत्या कर शव को जंगलों में जलाने का प्रयास किया. रीना देवी एक महीने से लापता थी और पुलिस इसकी खोज कर रही थी. जिसके बाद शव मिलते ही महिला की पहचान की गई. युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है.
रिपोर्टः लाला जबीन
Highlights


















