Commercial Advertisment

मंत्री Leshi Singh भी निकली यात्रा पर, कहा ‘राजनीतिक नहीं सामाजिक….’

पूर्णिया: बिहार में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव है और चुनाव को लेकर अभी से यात्राओं का दौर चल रहा है। करीब सभी दल के नेता अभी अलग अलग क्षेत्रों में यात्रा के नाम पर भ्रमण कर रहे हैं। अब बिहार की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह ने ग्राम गौरव यात्रा की शुरुआत की है। मंत्री लेसी सिंह सोमवार को पूर्णिया के धमदाहा विधानसभा के रंगपुरा पंचायत में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रामनारायण मंडल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी यात्रा की शुरुआत की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि यह यात्रा को राजनैतिक यात्रा नहीं बल्कि एक सामाजिक अभियान है। इस अभियान के तहत हम गाँवों में जा कर रात्रि विश्राम करेंगे और लोगों से मिल कर उनकी समस्याएं सुनेंगे। इसके साथ ही गांवों में अलग अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों से मिल कर उन्हें सम्मानित भी करेंगे। इस दौरान लोगों को पौधा भेंट करेंगे और पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने की कोशिश करेंगे।

इस दौरान अशिक्षा, नशा मुक्ति, बाल विवाह, दहेज़ प्रथा, कुपोषण जैसी चीजों से बचने के लिए लोगों को जागरूक करेंगे। लेसी सिंह ने कहा कि जनता ने मुझे चुना है तो मैं जितना कर सकती हूं इस जनता करूंगी ताकि उनकी सारी परेशानियां दूर हो जाएं।

यह भी पढ़ें-  Banker से लूट मामले में 1 बदमाश गिरफ्तार, दो अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है पुलिस

https://youtube.com/22scope

पूर्णिया से श्यामनंदन की रिपोर्ट

Leshi Singh Leshi Singh Leshi Singh

Leshi Singh

National Unity Day Celebration Kevadia: राष्ट्रीय एकता दिवस पर केवड़िया में...

National Unity Day Celebration Kevadia, गया: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के नर्मदा जिले...

Nita Ambani Anant Aashray: जन्मदिन पर नीता अंबानी ने रखी अनंत...

Nita Ambani Anant Aashray: रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने रविवार, 1 नवंबर 2026 को महाराष्ट्र के कर्जत में ‘नीता मुकेश...

Bihar Ayush Admission 2026: BAMS, BHMS और BUMS की राउंड-3 काउंसलिंग...

Bihar Ayush Admission 2026, पटना: बिहार में आयुष मेडिकल कॉलेजों में दाखिले का इंतजार कर रहे NEET UG 2026 क्वालिफाई उम्मीदवारों के लिए राहत...