मंत्री मंगल ने प्रधानमंत्री आयुष्मान वय वंदना योजना से लाभान्वित वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित

पटना : बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने आज पटना के साहित्य भवन में प्रधानमंत्री आयुष्मान वय वंदना योजना से लाभान्वित 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों एवं साहित्यकारों के साथ धन्यवाद गोष्ठी में शामिल हुए। साथ ही 70 पार वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया। मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में जिस प्रकार संपूर्ण आयुष्मान योजना चल रही है विशेष कर बिहार में लोगों को अच्छी लाभ मिल रहा है।

इसके साथ ही साथ उन्होंने कहा कि जो नई योजना शुरू हुई है आयुष्मान वंदनम योजना जिसमें 70 वर्ष के ऊपर वाले को आयुष्मान की सुविधा दी जा रही है। पांच लाख तक प्रति वर्ष सुविधा दी जा रही है आज वैसे साहित्यकार को विद्वान जनों को यहां पर आयुष्मान कार्ड उपलब्ध करवाया जा रहा है ताकि सभी लोगों को इस योजना का लाभ मिल सके। इस योजना को प्रचार-प्रसार भी हो रहा है। बिहार सरकार 10 दिसंबर तक इस योजना को प्रगति पर लाने के लिए प्रचार-प्रसार कर रहा है।

Hindi Sammelan 22Scope News

इंडिया गठबंधन के नेतृत्व ममता बनर्जी को लेकर मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि उस गठबंधन का यह हाल है कि गार्ड के बोगी में कोई और बैठा हुआ है और इंजन की बोगी में कोई और बैठा हुआ है। जैसे ही कोई इंजन की बोगी में गाड़ी ड्राइव करना चाहता है तो जो डब्बा में जो बैठा रहता है वह लाल झंडा दिखा देता है। वहीं हाल इंडिया गठबंधन का है। जब कोई आगे बढ़ता है तो पीछे से कांग्रेस बैठे रहती है और लाल झंडा दिखा देती है और गाड़ी रुक जाता है। फिर कांग्रेस ने लाल झंडा दिखा दिया।

Hindi Sammelan 1 2 22Scope News

यह भी देखें :

मंगल का तेजस्वी पर तंज, कहा- जिसका इतिहास वहीं रहा है वह क्या बोलेंगे

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के अभ्यर्थियों पर जिस प्रकार लाठीचार्ज हुआ है। इसको लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमलावर करते हुए कहा कि बिहार में लाठी डंडे की सरकार चल रही है। इस पर पलटवार करते हुए स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि जिसका इतिहास रहा हो वह क्या बोलेंगे।

यह भी पढ़े : विजय सिन्हा से मिले BPSC छात्र, कहा- युवाओं के साथ झूठी भ्रांतियां फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...