आयुष्मान वय वंदना कार्ड का निर्माण की आज से सभी 75 वार्डो के कार्यालयों में शुरुआत

पटना : आयुष्मान वय वंदना कार्ड का निर्माण आज से सभी 75 वार्डो के कार्यालयों में इसकी शुरुआत हो गई है। बिहार सरकार के नगर विकास विभाग मंत्री नितिन नवीन और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने इसकी शुरुआत की। 70 वर्ष या उससे अधिक के वरिष्ठ नागरिकों का कार्ड बनेगा। पांच लाख रुपए तक के नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था होगी।

मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि एक करोड़ 51 लाख परिवारों का आयुष्मान कार्ड बन चुका है। लगभग आठ करोड़ से अधिक लोगों का कार्ड बनना है और तीन करोड़ से अधिक का बन चुका है। पूरे राज्य में 18 सौ 33 करोड़ रुपए खर्चे हुए हैं। इलाज पर अभी तक भारत और बिहार की सरकार ने मिलकर खर्च किए हैं। हमारी सरकार लोगों के विकास के लिए जानी जाती है।

आयुष्मान वय वंदना कार्ड का निर्माण
आयुष्मान वय वंदना कार्ड का निर्माण

यह भी देखें :

मंत्री ने कहा कि देश के 14 सौ बड़े अस्पताल पेनेल में है, जिनमें इलाज होता है। ये योजना लोकप्रिय होता जा रहा है। इस वित्तीय वर्ष में साढ़े छह सौ करोड़ रुपया खर्च हो चुका है। बिहार ने ये तय किया है जितने भी राशन कार्डधारी लोग हैं उनका कार्ड बनेगा। पूरी कार्ड बनाने की प्रक्रिया नि:शुल्क हैं। भारत सरकार और बिहार की सरकार सब पैसे खर्च करेगी।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने विशिष्ट शिक्षकों को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- जहां है वहीं रहेंगे नियोजित टीचर

महीप राज की रिपोर्ट

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...