सोनपुर मेला में एक महीने तक चलने वाले ‘फोटो प्रदर्शनी सह जागरुकता अभियान’ का हुआ शुभारंभ

हाजीपुर : केंद्रीय संचार ब्यूरो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं के माध्यम से देश को विकसित राष्ट्र बनाने के उद्देश्य से ‘विकसित भारत @ 2047 – विकसित भारत के पथ पर अग्रसर’ विषय पर सोनपुर मेला में एक महीने तक ‘फोटो प्रदर्शनी सह जागरुकता अभियान’ का उदघाटन विधायक अवधेश सिंह और सीबीसी प्रमुख सह उप निदेशक संजय कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अवधेश सिंह ने भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं जैसे विश्वकर्मा योजना योजना और आयुष्मान कार्ड आदि के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी सफल होगा जब सभी लोगों का विकास होगा। इसके लिए लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ लेकर अपने को विकास से जोड़ना होगा। साथ ही साथ उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लोगों से एक पेड़ लगाने की अपील भी की।

Central Communications Bureau 2 22Scope News

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय संचार ब्यूरो के उप निदेशक संजय कुमार ने कहा कि इस फोटो प्रदर्शनी सह जागरुकता अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी तबकों को केंद्र की योजनाओं से जोड़ना है ताकि लोग सरकारी योजना का लाभ उठा सकें। इस अवसर पर सोनपुर के पुलिस उपाधीक्षक नवल किशोर ने भी लोगों से अपील किया कि लोग इस मेला में भयमुक्त होकर आए और यहां लगे सभी प्रदर्शनी में घूमें और यहां लगे सरकार के महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में खुद जागरुक बने और अपने आसपास और सगे संबंधियों को भी जागरुक करें ताकि सभी लोग इस जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले सके और साल 2047 तक हमारा राष्ट्र विकसित बन सके।

यह भी देखें :

कार्यक्रम के दौरान लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों का मनोरंजन भी किया गया और साथ ही साथ प्रश्नतरी करके विजेता को स्मृति चिन्ह से सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में विधायक द्वारा हरी झंडी दिखाकर जागरुकता रैली भी निकाली गई। इस कार्यक्रम का संचालन सीबीसी के अधिकारी अमरेंद्र मोहन और धन्यवाद ज्ञापन प्रकाश सिंह ने किया। मौके सीबीसी पटना के नवल झा, अभय कुमार और ईश्वरया सहित अन्य शामिल थे। फोटो प्रदर्शनी सह जागरुकता अभियान के अंतर्गत एक महीने तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से फोटो प्रदर्शनी और लोक-सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। साथ ही साथ प्रतिदिन प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया जाएगा और विजेता को पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढ़े : केंद्रीय मंत्री ने बिहार को दी बड़ी सौगात, 6 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Anant Singh News: जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने जन सुराज प्रत्याशी...

Anant Singh News: मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने पटना स्नातक सीट पर जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सहरसा के मनौरी गांव में गैस सिलेंडर...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सोनवर्षाराज नगर पंचायत के मनौरी गांव में रविवार की शाम गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण आग लगने से तीन परिवारों...

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...