मंत्री संतोष सुमन ने कहा- पूरे प्रदेश में निर्णायक भूमिका में हैं पार्टी

पटना : बीते लोकसभा चुनाव में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से०) पूरे प्रदेश में निर्णायक के भूमिका में रही। पार्टी के कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दौरान अपने क्षमता से आगे बढ़ कर कार्य किए है जो सराहनीय है। अब हमालोगों की पार्टी बिहार के सभी लोकसभा और विधानसभा की सीटों पर इस स्थिति में आ गई है की बिन हमारे बिन सब सुन वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। ये सारी बातें मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने आज आयोजित लोकसभा चुनाव के उपरांत समीक्षा बैठक में बोल रहे थे।

मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि जब पार्टी के करवा चालू हुई थी उस समय पार्टी की पहचान बहुत बड़े-बड़े नेताओं से हुआ करती थी लेकिन आज इस पार्टी की पहचान मजबूत कार्यकर्ताओं से पूरे प्रदेश में हो रहा है यह पार्टी के लिए बहुत ही शुभ संकेत है।
इस बैठक की अध्यक्षता पूर्व मंत्री वर्तमान टेकरी विधायक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अनिल कुमार ने किया अपने अध्यक्षीय भाषण में उन्होंने कहा कि गया लोकसभा चुनाव में पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं के द्वारा जिस तरह से मेहनत किया गया वह काबिले तारीफ है। इसके लिए हम पार्टी के सभी कार्यकर्ता और नेताओं को तहे दिल से धन्यवाद देते है। पूरे प्रदेश के सभी लोकसभा क्षेत्र में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करते हुए लोकसभा के सभी सीटों पर एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में कार्य करते रहे है।

डॉ. कुमार ने कहा की आगामी होने वाली सभी चुनाव को ध्यान में रखते हुए हम लोगों को इसी तरह से मेहनत करते रहना है।सभी जिला अध्यक्षों को टास्क देते हुए उन्होंने कहा की आपलोग जाकर पंचायत स्तर तक कार्यकर्ता सम्मेलन कीजिए जिसमे पार्टी के वरिष्ठ नेता भी उसमे उपस्थित रहेंगे। उसके बाद विधान सभा और उसके बाद जिला वाइज कार्यकर्ता सम्मेलन आपालोग करवाए जिससे पार्टी की विधानसभा क्षेत्र को चिन्हित करने में सहूलियत होगी।

बैठक का संचालन पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजेश पांडेय ने किया। बैठक में सभी जिला के जिला अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी और राष्ट्रीय कमिटी के मुख्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे। इसमें मुख्य रूप से सिकंदरा के विधायक प्रफुल मांझी, वीरेंद्र सिंह, राजन सिद्दीकी, श्याम सुन्दर सरण, सुनील चौबे, आरके दत्ता, राजेश रंजन, रत्नेश पटेल, कमाल परवेज, अविनाश कमा, सुनीता अशोक, प्रभा, पिंकी, गीता पासवान, प्रफुल चंद्रा और अनिल रजक आदि लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : RJD के सत्ता में रहते डिग्री, नकल और पेपर लीक घोटाले संस्थागत हुए – संतोष सुमन

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!