मंत्री श्रवण ने कहा- सीएम नीतीश के आदेश पर होता है जनसुनवाई कार्यक्रम

पटना : लोकसभा परिणाम के बाद पहली बार आज यानी बुधवार को जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रदेश कार्यालय जनसुनवाई कार्यक्रम किया गया। आज के कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार के अलावा कई नेता मौजूद रहे। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीएम नीतीश कुमार का निर्देश है कि जनता के सवाल जवाब और उनके परेशानियों के लिए जनसुनवाई कार्यक्रम करें।

विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव द्वारा बिहार में लगातार अपराधिक घटनाएं बढ़ रही है। इस पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि विपक्ष के नेता जनता के मूल मुद्दों को भटकाने के लिए इस तरीके का बयान देते हैं। बिहार में डबल इंजन की सरकार काफी बेहतर काम कर रही और आगे भी करेगी। जो भी अपराध करेंगे उनको छोड़ा नहीं जाएगा। नीट पेपर लीक मामले में राजद के द्वारा संजीव मुखिया की पत्नी ममता देवी का जदयू नेताओं के साथ कनेक्शन और तस्वीर साझा किए जाने पर श्रवण कुमार ने कहा कि मेरे साथ भी संजीव मुखिया की पत्नी का फोटो राजद ने डाला है। अगर कोई जनता की समस्या सुनता है और उस समय कोई फोटो खिंचवा लेता है। इसका मतलब यह नहीं कि वह उनके साथ कनेक्शन में है।

श्रवण कुमार ने कहा कि इस मामले पर जांच हो रही है और जांच अच्छे तरीके से हो रही है। जो लोग भी इसमें इंवॉल्व है चाहे वह कितने बड़े नेता क्यों ना हो उन सब पर सख्त कार्रवाई होगी जो भी दूसरी पाए जाएंगे। जांच हो जाने के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। नीट मामले में सभी को पता है कि विपक्ष के नेताओं को किसका संरक्षण मिल रहा है। राजद द्वारा लोकसभा में संसदीय दल के नेता अभय कुशवाहा को चुनने पर कुशवाहा वोट बैंक में सेंधमारी करने की कोशिश की।

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि कुछ लोगों को बोलने की आदत है। माइनस प्लस करते रहते हैं लेकिन यह सब करने से कोई लाभ उनको नहीं मिलेगा। कुशवाहा वोट बैंक एनडीए के पक्ष में है और लोकसभा में इसका परिणाम भी देखने को मिला और आगे भी विधानसभा में परिणाम हमलोग के पक्ष में ही होगा। हमारी पार्टी के साथ हर जात और हर मजहब के लोगों का वोट और समर्थन बिल्कुल इंटैक्ट है।

यह भी पढ़े : दलदल में फंस चुके हैं पप्पू – श्रवण कुमार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Jharkhand Weather Update: रांची में सुबह छाया रहेगा कोहरा, 13 अक्टूबर...

 झारखंड में अगले पांच दिनों तक सुबह कोहरा और आंशिक बादल छाये रहने का अनुमान है। 12 से 14 अक्टूबर के बीच कई जिलों...

Ranchi Crime News: करमटोली चौक पर 12वीं की छात्रा से छेड़खानी,...

 रांची के करमटोली चौक से जेल मोड़ के बीच 12वीं की नाबालिग छात्रा से छेड़खानी और जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश का आरोप...

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...