नाबालिग लड़के के साथ यौन शोषण, पकड़ा गया शातिर

बेगूसराय : नगर थाना क्षेत्र के पीएचईडी सरकारी आवास में नाबालिग लड़के के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चपरासी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की सूचना छह मई 2025 को दिन में नगर थाना को मिली। बताया गया कि एक व्यक्ति ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया है और उसे पकड़ लिया गया है।

नगर थाना की पुलिस टीम और सशस्त्र बल मौके पर पहुंची

सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस टीम और सशस्त्र बल मौके पर पहुंची। पीएचईडी सरकारी आवास के पास जांच की गई। आसपास मौजूद लोगों और पीड़ित के परिजनों से पूछताछ की गई। परिजनों ने बताया कि उनके नाबालिग बेटे को पीएचईडी में कार्यरत चपरासी मो. अब्दुल मजिद बहला-फुसलाकर अपने सरकारी आवास में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़ित नाबालिग से पूछताछ की। इसके बाद आरोपी मो. अब्दुल मजिद को हिरासत में लिया गया। घटना स्थल की जांच एफएसएल टीम से कराई गई।

bachpan bavha andolan
bachpan bavha andolan

यह भी देखें :

पीड़ित और आरोपी दोनों का मेडिकल जांच सदर अस्पताल बेगूसराय में कराया गया

पीड़ित और आरोपी दोनों का मेडिकल जांच सदर अस्पताल बेगूसराय में कराया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में नगर थाना में मामला दर्ज किया गया है। इसमें धारा 75(2), 127(2), 115(2), 198, 199 बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धारा 4/6 लगाई गई है। गिरफ्तार आरोपी का नाम मो. अब्दुल मजिद है। उसकी उम्र करीब 52 साल है। वह मूल रूप से करबला थाना फुलवारीशरीफ जिला पटना का रहने वाला है। वर्तमान में वह नगर थाना क्षेत्र के पीएचईडी सरकारी आवास बेगूसराय में रह रहा था।

यह भी पढ़े : STF और पटना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, कुख्यात अपराधी जयकांत गिरफ्तार

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Bihar Engineers Day 2026: बाढ़ से तटबंध बचाने वाले इंजीनियरों की...

Bihar Engineers Day 2026, पटना: सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर मंगलवार को बिहार जल संसाधन विभाग की ओर से अभियंता दिवस...

Instagram Friendship बनी मुसीबत! युवती को निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की...

Dhanbad Instagram Blackmailing Case: धनसार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद कथित तौर पर निजी फोटो...

Gumla Polytechnic Engineers Day: Engineers Day पर गुमला पॉलिटेक्निक के छात्रों...

Gumla Polytechnic Engineers Day, गुमला: गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में मंगलवार को इंजीनियर्स डे के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में...