बदमाशों ने वृद्ध महिला के साथ मारपीट कर किया रेप

बेगूसराय : बेगूसराय में मायके में रह रही एक बुजुर्ग महिला के साथ बदमाशों ने रेप की घटना को अंजाम दिया। घटना मंगलवार की रात बखरी थाना क्षेत्र के एक गांव में बदमाशों के द्वारा अंजाम दिया गया है। बताया जाता है कि 80 साल की महिला अपने मायके में गांव के बाहर एक झोपड़ी नुमा घर में रहती थी। आज सुबह जब लोग वहां पहुंचे तो महिला जख्मी अवस्था में अपने घर में पड़ी हुई थी जिसके बाद घटना की सूचना बखरी थाना पुलिस को दी गई।

महिला के साथ मारपीट कर दुष्कर्म की घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे और इसके साथ ही बखरी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला को इलाज के लिए पहले बखरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया और वहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती कराया गया है। परिजनों के अनुसार, महिला की पति की मौत हो गई थी और उसे बाल बच्चे भी नहीं थे, इसलिए वह मायके में रहती थी। मायके में भी उसके भाई भतीजा बाहर रहते हैं और यह महिला गांव के बाहर एक डेरा पर अकेले रहती थी।

यह भी देखें :

आशंका जताई जा रही है कि देर रात बदमाशों ने महिला के साथ मारपीट की और उसके बाद रेप की घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि पूरा मामला क्या है। हालांकि एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि महिला के साथ मारपीट कर दुष्कर्म की घटना हुई है इस घटना को लेकर बखरी डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया है जो पूरे मामले की जांच कर रही है।

Begusarai Police 1 22Scope News

यह भी पढ़े : रंगदारी नहीं देन पर बेखौफ बदमाशों ने एक दुकानदार को मारी गोली

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

 

Pitru Paksha 2026: 26 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष, 15 दिन...

पितृपक्ष 2026 की शुरुआत 26 सितंबर से होगी और 10 अक्टूबर को सर्वपितृमोक्ष अमावस्या के साथ समापन होगा। जानें श्राद्ध की पूरी तिथि।Pitru Paksha...

Private Universities: सुप्रीम कोर्ट ने मांगा 5 साल का हिसाब, झारखंड...

 सुप्रीम कोर्ट ने निजी विश्वविद्यालयों से पिछले पांच साल के एडमिशन, फीस, वेतन और वित्तीय ऑडिट का ब्योरा मांगा है। झारखंड में 19 विश्वविद्यालयों...

Jharkhand DGP: तदाशा मिश्रा की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई,...

 झारखंड DGP तदाशा मिश्रा की नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सरकार ने नियम 5 में संशोधन और नियुक्ति प्रक्रिया का पक्ष...