बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाके में मचा हड़कंप

फतुहा : बिहार की राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। अब पटना के फतुहा थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां आपसी विवाद में एक युवक को सरेआम गोली मार दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घायल युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी पर ‘भारत सरकार’ और जीएसटी लिखा हुआ है, जिसने पुलिस महकमे में भी खलबली मचा दी है।

सनसनीखेज वारदात फतुहा थाना क्षेत्र के डुमरी संपर्क पथ की है

यह सनसनीखेज वारदात फतुहा थाना क्षेत्र के डुमरी संपर्क पथ की है। जानकारी के मुताबिक, कार में सवार होकर तीन युवक पटना से डुमरी पहुंचे थे। जिस कार से वे आए थे, उस पर भारत सरकार और जीएसटी लिखा हुआ है, जिससे पूरा मामला बेहद संदिग्ध नजर आ रहा है। डुमरी के पास किसी बात को लेकर तीनों युवकों में तीखी बहस शुरू हो गई। बहस इतनी बढ़ी कि दो युवकों ने मिलकर अपने ही साथी बिट्टू नामक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली बिट्टू के कमर में लगी और वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा।

Patna Police 2 4 22Scope News

वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए

आपको बता दें कि वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल युवक की पहचान पटना के कोरजी निवासी बिट्टू के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत फतुहा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही फतुहा पुलिस और डीएसपी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध कार को जब्त कर लिया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सबूत जुटाने के लिए फोरेंसिक साइंस लैब की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

Patna Police 1 4 22Scope News

डुमरी के पास 3 युवकों में आपसी विवाद हुआ था – फतुहा DSP अवधेश कुमार

फतुहा डीएसपी अवधेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि डुमरी के पास तीन युवकों में आपसी विवाद हुआ था, जिसमें एक युवक को गोली लगी है। गाड़ी बरामद कर ली गई है। एफएसएल की टीम जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है, जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

Patna Police 3 1 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : अपराध की बदौलत संपत्ति जमा करने वाले 1433 अपराधी रडार पर

हिमांशु कुमार की रिपोर्ट

Ramphal Mandal Stamp Release: रामफल मंडल के सम्मान में भारत सरकार...

Ramphal Mandal Stamp Release: सीतामढ़ी की धरती पर अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद रामफल मंडल की स्मृति...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज यादव का 57वां जनता...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने रविवार को अपने आवास पर 57वें जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें बरही विधानसभा...

Barhi Drug De-Addiction Campaign: नशे के खिलाफ बरही पुलिस का अभियान...

Barhi Drug De-Addiction Campaign: बरही अनुमंडल पुलिस की ओर से रविवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत बाइक रैली निकाली गई। रैली के माध्यम...