गायब कांग्रेस नेता के बेटे का मिला शव, 2 महिला समेत 4 गिरफ्तार

बक्सर : कांग्रेस नेता के बेटे विपिन बिहारी ओझा हत्या मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं. विपिन शनिवार की शाम से गायब था. इसके बाद से पुलिस तलाश कर रही थी. पुलिस विपिन को जिंदा तो नहीं तलाश पाई लेकिन उसका शव बरामद करने में कामयाब रही. पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार लोगों ने हत्या की बात कबूल कर ली है.

माना जा रहा है कि विवाहेत्तर संबंध की वजह से विपिन बिहारी ओझा हत्या की गई है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस की ओर से हत्या की वजह का अबतक खुलासा नहीं किया गया है.

एसपी नीरज कुमार के मुताबिक विपिन के गायब होने के बाद से ही पुलिस सक्रिय हो गई थी. पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. एसपी खुद भी मॉनिटरिंग कर रहे थे. हालांकि घटना के बाद से विपिन का फोन बंद था, लेकिन बंद होने से पहले के कॉल डिटेल्स को निकाला गया. इसके आधार पर पुलिस की जांच आगे बढ़ी और आखिकार अंजाम तक पहुंची.

विपिन बिहारी ओझा की हत्या की ख़बर फैलते ही कई कांग्रेसी नेता और विधायक पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे.

रिपोर्ट : धीरज

महीने भर से गायब महिला का नहीं मिल रहा कोई सुराग, परिजनों ने लगाई उपायुक्त से गुहार

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...