अवैध बालू उठाव के खिलाफ विधायक अमित महतो की बड़ी कार्रवाई, रातभर छापेमारी में पकड़ी गईं 9 गाड़ियां

सरायकेला:  जिले में अवैध बालू उठाव के खिलाफ एक बार फिर विधायक अमित महतो ने कड़ा रुख अपनाया है। बीती रात उन्हें सूचना मिली कि राहे थाना क्षेत्र के एक बालू घाट पर अवैध रूप से बालू उठाव किया जा रहा है।

सूचना मिलते ही विधायक अमित महतो डीएसपी गुंडू बास्के एवं राहे थाना प्रभारी के साथ मौके पर पहुंचे और रातभर छापेमारी अभियान चलाया।

इस दौरान कुल 9 ट्रकों को अवैध बालू ढोते हुए पकड़ा गया, जिन्हें जब्त कर थाने भेजा गया है। विधायक ने कहा कि कुछ अन्य गाड़ियों को भी चिन्हित कर थाने में लाया जा रहा है।

विधायक ने एनजीटी के 15 अक्टूबर तक बालू उठाव पर रोक संबंधी आदेश का हवाला देते हुए कहा कि यह स्पष्ट अवहेलना है। उन्होंने कहा कि ये माफिया इतने दबंग हो गए हैं कि जल संचय के समय में भी बालू उठाने से बाज नहीं आ रहे।

उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि ऐसे अवैध कार्यों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने ये भी कहा कि सिल्ली और सनातू क्षेत्रों में भी जल्द ही ऐसी ही कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने प्रशासन से मिलकर बालू माफियाओं पर तत्काल शिकंजा कसने की बात कही।

 

 

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती पर वेदांता की अनूठी...

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वेदांता आयरन एंड स्टील/ईएसएल स्टील लिमिटेड...

Jeevika के 20 साल पूरे, JDU कार्यालय में ‘नीतीश संवाद’, नीतीश...

पटना में जीविका के 20 साल पूरे होने पर JDU के ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित किया, नेताओं...

Vaishali Saran Flood Relief: वैशाली प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ,...

Vaishali Saran Flood Relief, हाजीपुर: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वैशाली जिला प्रशासन ने अंतर-जिला सहयोग की पहल की...