Bokaro: प्रदर्शन में लाठीचार्ज के दौरान विस्थापित की मौत, मौके पर जयराम महतो समते पहुंचे दो विधायक

Bokaro: विस्थापित प्रेम कुमार महतो की मौत के बाद विस्थापित लोग उग्र होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि विस्थापितों ने सेक्टर 4 सिटी सेंटर को बंद करा दिया है। बोकारो विधायक श्वेता सिंह सहित विधायक जयराम महतो घटनास्थल पर पहुंचे हैं। उग्र विस्थापितों ने विधायक श्वेता सिंह के साथ सेल का मेन गेट को जाम कर दिया है। बताया जा रहा है कि स्थिति नाजुक है।

Bokaro: लाठीचार्ज के दौरान विस्थापित की मौत

जानकारी के अनुसार, विस्थापितों पर बीएसएल के सिक्योरिटी और सीआईएसएफ ने विस्थापितों पर लाठीचार्ज किया है। इसमें कथित रूप से एक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सिर में चोट लगने लगने से उसकीमौत हुई है। मृतक महुआर का रहने वाला प्रेम महतो (26 साल) बताया जा रहा है। वहीं इसमें कई महिला भी घायल बताई जा रही है, जसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Bokaro: आंदोलन और होगा तेज

बताया जा रहा है कि ये लोग विस्थापित नियोजन की मांग को लेकर एडीएम बिल्डिंग में आंदोलन कर रहे थे। मौके पर बोकारो के कांग्रेस विधायक स्वेता सिंह पहुंची है। भारी संख्या में विस्थापित एडीएम बिल्डिंग के पास जुटे हुए हैं। वहीं बोकारो विधायक स्वेता सिंह ने कहा कि विस्थापितों ने जमीन दी है और आज नियोजन मांगने पर लाठी बरसाई गई है, जिससे मौत हो गई है। ऐसे में अब आंदोलन और तेज होगा।

चुमन कुमार की रिपोर्ट

Seemanchal Jeevika Goat Producer: बकरी पालन से लखपति बनीं सीमांचल की...

Seemanchal Jeevika Goat Producer: बिहार के ग्रामीण इलाकों में स्वयं सहायता समूहों (SHG) के जरिए महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की एक ऐतिहासिक मिसाल सीमांचल...

JPSC L Khyangte Bail: निचली अदालत से झटका लगने के बाद...

JPSC L Khyangte Bail, रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले में आयोग के पूर्व अध्यक्ष...

Wasseypur Firing Case: वासेपुर गोलीकांड में 22 साल बाद फैसला, तीन...

Wasseypur Firing Case, धनबाद: धनबाद के चर्चित वासेपुर गोलीकांड में करीब 22 साल बाद अदालत का फैसला आया है। फहीम खान के घर पर...