3 मिनी स्टेडियम का विधायक ने किया शिलान्यास, 4 करोड़ की लागत से होगा स्टेडियम का निर्माण

गिरिडीहः शहरी क्षेत्र के तीन स्थानों पर सोमवार को सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने तीन मिनी स्टेडियम की आधारशिला रखी. विधायक ने 1.33 करोड़ की लागत से कालूराम उच्च विद्यालय, गिरिडीह हाई स्कूल मैदान तथा तेतरिया मैदान पचंबा में निर्मित होने वाली मिनी स्टेडियम की बारी-बारी से आधारशिला रखी. सभी मिनी स्टेडियम की लागत एक – एक करोड़ से ऊपर की है.

मौके पर विधायक ने कहा कि 20 – 25 बच्चों के समूह ने मिलकर शहर की गिरिडीह हाई स्कूल मैदान की दयनीय स्थिति पर चर्चा की थी. तभी बच्चों को अस्वस्थ किया गया था कि सुंदर स्टेडियम बनाकर बच्चों को खेलने कूदने की अच्छी जगह दी जाएगी.

सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि शहर की ह्रदय स्थल परल खेल मैदान होना महत्वपूर्ण बात है. सड़क प बुजुर्गों और महिलाओं का घूमना टहलना किसी लिहाज से सुरक्षित नहीं है. स्टेडियम का निर्माण नया मिट्टी डालकर किया जाएगा. उन्होंने स्थानीय लोगों से कार्य की गुणवत्ता पर निगरानी रखने की गुजारिश की. स्थानीय लोग ही इसका उपयोग करेंगे. इस कारण उनकी जिम्मेदारी अधिक है.

विधायक ने कहा कि निगम मिनी स्टेडियम बनाकर स्कूल प्रबंधन को सौंपेगा. स्कूल प्रबंधन की जिम्मेवारी है कि असामाजिक तत्वों का जमावड़ा ना लगे दे. स्थानीय युवक तनकर खड़े हो जाएंगे तो किसी असामाजिक तत्वों की हिमाकत नहीं होगी कि यहां अपना अड़ा बना ले. उन्होंने आस्वास्थ्य किया की तीन माह में स्टेडियम बनकर तैयार हो जाएगा. मिनी स्टेडियम में पवेलियन के अलावा महिला व पुरुष खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम बनाया जाएगा.

मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय सिंह, कांग्रेस जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह, उपेंद्र सिंह सहित कई लोग मौजूद थे. मंच संचालन विकास कुमार सिन्हा ने किया.

रिपोर्टः नमन नवनीत

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद में AISA की छात्र-युवा संसद, भर्ती...

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद के टाउन हॉल ऑडिटोरियम में छात्र संगठन AISA और GEN-Z राइजिंग झारखंड चैप्टर की संयुक्त पहल से 'छात्र-युवा संसद'...

Jharkhand Onion Price Hike: रांची में प्याज के दाम ने रुलाया!...

Jharkhand Onion Price Hike: झारखंड में प्याज की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले करीब एक महीने में प्याज के...

Jamshedpur Football Meet: महिला फुटबॉल को नई उड़ान देने की तैयारी,...

Jamshedpur Football Meet: इंडियन विमेंस फुटबॉल फेडरेशन, नई दिल्ली की सालाना आम बैठक (AGM) जमशेदपुर में आयोजित की गई। इस बैठक में देश भर...