लुपुंग में विधायक मनीष जायसवाल ने आरईओ की 02 पथों का किया शिलान्यास

हजारीबागः विधायक मनीष जायसवाल ने कटकमसांडी प्रखंड के ग्राम पंचायत लूपुंग में ग्रामीण कार्य विभाग के करीब 3.5 करोड़ रुपए की राशि के करीब 4.7 किमी की दो प्रमुख सड़कों का विधिवत शिलान्यास बतौर मुख्य अतिथि शिलापट्ट का अनावरण कर और नारियल फोड़कर किया। इन दो पथों में लुपुंग शिव मंदिर चौक से पीडब्ल्यूडी रोड तक भाया श्मशान घाट तक पथ निर्माण कार्य (लंबाई 1.5 किमी) और लुपुंग मंदिर चौक से भदैया नदी तक पथ निर्माण कार्य (लंबाई 3.2 किमी) शामिल है। इन दोनों पथों के निर्माण में कुल 11 पुलिया और करीब 430 मीटर गार्डवाल का भी निर्माण होगा। आरईओ से बनने वाले इन दोनों ग्रामीण पथों की गुणवत्ता पीडब्ल्यूडी सड़क के अनुरूप ही होगी।

सड़क शिलान्यास से पूर्व विधायक मनीष जायसवाल का लुपुंग ग्राम वासियों ने गाजे-बाजे और ढोल-ताशे के साथ फूल माला पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंटकर ग्राम प्रवेश कराया। ग्राम वासियों ने उनके स्वागत में खूब नारे-जयकारे भी लगाए। इस दौरान रनवागढ़ा वासियों ने अपने सड़क की समस्या से भी विधायक मनीष जायसवाल को अवगत कराया। सड़क शिलान्यास के बाद विधायक मनीष जायसवाल ने ग्रामीणों के आग्रह पर लुपुंग ग्राम स्थित कुम्हारटोली मुहल्ले के सड़क पर जल जमाव की समस्या का खुद स्थल निरीक्षण कर जायजा लिया और उनकी समस्याओं से भी रूबरू हुए।

समस्या का खुद स्थल निरीक्षण कर जायजा लिया और उनकी समस्याओं से भी रूबरू

सड़कों के शिलान्यास के उपरांत हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल का लुपुंग ग्राम वासियों ने नागरिक अभिनंदन किया। जहां उन्हें ग्रामीणों की ओर से अंग-वस्त्र व पुष्पगुच्छ भेंटकर एवं फूल माला पहनाकर सम्मान किया गया। मौके पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि वर्तमान वर्ष विशेष मरम्मती कार्य हेतु मेरे द्वारा कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र के कुल 52 किलोमीटर सड़क के अनुशंसा किया गया है। जिसमें लुपुंग का मुख्य पथ भी शामिल है। उम्मीद है जल्द ही इसपर स्वीकृति भी मिलेगा और कार्य भी आरंभ हो जायेगा।

लुपुंग पंचायत पहला ऐसा पंचायत होगा जहां एक साल में 10-12 किमी पथों का निर्माण होगा। विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि जिन दो पथों का शिलान्यास हुआ है वह ग्रामीणों की चिरलंबित मांग रही है। उन्होंने कहा की सढ़वा महादेव मंदिर परिसर में पिछले दिनों हमने बोरिंग कराया है और आनेवाले समय में सढ़वा महादेव मंदिर परिसर का चहूंमुखी विकास करके इसे चर्चित धाम का ख्याति दिलाना है। विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि सड़क निर्माण से न सिर्फ सड़कों का नेटवर्क मजबूत होता है बल्कि सड़क किनारे और आसपास के जमीन के दामों में भी वृद्धि होती है।

ग्राम वासियों ने मनीष जायसवाल के स्वागत में खूब नारे-जयकारे भी लगाए

उन्होंने कहा कि सामाजिक तौर पर हम क्षेत्र के सभी वर्ग और समाज के उत्थान को लेकर लगातार प्रयासरत हैं और आगे भी रहेंगे। विधायक मनीष जायसवाल ने यह भी कहा कि आपकी हर एक छोटे बड़े कार्यों में हमारी सहभागिता रहती है। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि आप अपनी जायज समस्या या कामों को लेकर हमें अवगत कराएं, हम समाधान के प्रति निश्चित रूप से कदम बढ़ाएंगे।

मौके पर विशेषरूप से कटकमसांडी विधायक प्रतिनिधि किशोरी राणा, कटकमसांडी पुर्वी मंडल अध्यक्ष जीवन प्रसाद मेहता, कटकमसांडी पुर्वी जिला परिषद सदस्य मंजू नंदनी, कटकमसांडी के पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष सह मुखिया रामकुमार मेहता, आरईओ के एसडीओ परमोद्ध राम, जेई सुभाष कुमार, विनोद सिंह,भोला राणा, कृष्ण यादव, यस राज राणा, बीरेंद्र ओझा, कटकमसांडी सांसद प्रतिनिधि मुनेश ठाकुर, गदोखर मुखिया नारायण साव, लूपुंग पंचायत के पूर्व मुखिया दिलीप रविदास, यूवा मोर्चा के पुर्वी प्रखण्ड अध्यक्ष दीपक मेहता, लुपुंग पंचायत के मुखिया दिलीप कुमार पासवान, कंचनपूर मुखिया प्रतिनिधि अशोक राणा, कटकमसांडी भाजपा महामंत्री राकेश कुमार सिंह,भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता बिरेंद्र कुमार बीरू, प्रकाश कुशवाहा ,विजय दांगी, प्रकाश यादव,विकाश मेहता, दिलीप मेहता, अजय मेहता,मुरारी मेहता, अशोक मेहता, लक्ष्मन राम, मनोज मेहता,विनय मेहता,संतोष मेहता मनीष मेहता,दिलीप प्रजापति, शशि मेहता, विनोद मेहता, अनिल पासवान, टुनटुन सिन्हा, प्रदीप मेहता, अनुराग मित्तल, लेखराज यादव, सदर विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य दर्जनों गणमान्य लोग और सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहें।

रिपोर्टः शशांक शेखर

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...