PATNA: बिहार में चोरी की अजीबोगरीब घटना लोगों
को अक्सर चौंकाती है. कुछ महीने पूर्व चोरों ने पुल चुरा लिया ,
फिर बरौनी में रेलवे के इंजन को. अभी इसकी चर्चा खत्म भी नहीं हुई कि
पटना में मोबाइल टावर चोरी की घटना सामने आई है.
एयरसेल कंपनी के बंद पड़े टावर को चोरों ने बड़ी ही आसानी से चुरा लिया.

कंपनी का आदमी बताकर दिया घटना को अंजाम
जमीन मालिक के अनुसार करीब 15 की संख्या में लोग उनके
घर पहुंचे और टावर हटाने की बात कही. चोरों ने कहा कि
अब क्योंकि कंपनी बंद हो चुकी है, ऐसे में टावर
रखने का कोई फायदा नहीं है. इसलिए इसे हटा देते हैं.
जमीन मालिक ने चोरों की बात पर भरोसा किया और
उन्हें टावर हटाने की इजाजत दे दी. बाद में
जमीन मालिक को मोबाइल चोरी होने का शक हुआ.
लिया , फिर बरौनी में रेलवे के इंजन को. अभी इसकी चर्चा खत्म भी नहीं हुई कि पटना में मोबाइल टावर चोरी की घटना सामने आई है. एयरसेल कंपनी के बंद पड़े टावर को चोरों ने बड़ी ही आसानी से चुरा लिया.
कंपनी का आदमी बताकर दिया घटना को अंजाम
जमीन मालिक के अनुसार करीब 15 की संख्या में लोग उनके घर पहुंचे और टावर हटाने की बात कही. चोरों ने कहा कि अब क्योंकि कंपनी बंद हो चुकी है, ऐसे में टावर रखने का कोई फायदा नहीं है. इसलिए इसे हटा देते हैं. जमीन मालिक ने चोरों की बात पर भरोसा किया और उन्हें टावर हटाने की इजाजत दे दी. बाद में जमीन मालिक को मोबाइल चोरी होने का शक हुआ.
टावर चोरी होने के बाद अब कंपनी के लोगों ने स्थानीय थाने को इसकी सूचना दी है. जालसाजों ने मोबाइल कंपनी का कर्मचारी बता कर गर्दनीबाग थाना के क्षेत्र के यारपुर राजपुताना में लगा जीटीएम इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड का पूरा टावर ही चुरा लिया. चोरों ने इतने इत्मिनान से यह सब काम किया कि किसी को शक भी नहीं हुआ.
रिपोर्ट: राजीव
पुल चोरी में विभाग के भी थे कुछ लोग, सिंचाई विभाग के एसडीओ समेत 8 गिरफ्तार
Highlights







