लोहरदगा में भारत जोड़ो नफ़रत छोड़ो कार्यक्रम आयोजित, जुटे कांग्रेसी दिगज्ज

LOHARDAGA: भारत जोड़ो नफ़रत छोड़ो कार्यक्रम

लोहरदगा में ऐतिहासिक रूप से मनाया गया. यह कार्यक्रम रविवार को

लोहरदगा शंख नदी भगवान बिरसा मुंडा के मूर्ति पर माल्यार्पण
करके भारत जोड़ो नफ़रत छोड़ो पद यात्रा निकाला गया.

इस कार्यक्रम में झारखंड सरकार कृषि मंत्री बादल पत्रलेख,
वित्त व खाद्य मंत्री सह लोहरदगा स्थानीय
विधायक रामेश्वर उरांव, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर,

झारखंड राज्य के भारत जोड़ो नफ़रत छोड़ो

कार्यक्रम के संयोजक सुबोध कांत सहाय, मंत्री आलमगीर आलम,

मंत्री बन्ना गुप्ता, राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर, राजसभा सांसद धीरज साहू, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की, सुखदेव भगत के साथ कांग्रेस के कई

बड़े नेता भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हजारों की संख्या में यात्रा में शामिल हुए
सभी मंत्रियों ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि

कांग्रेस सरकार ने 7 सितंबर 2022 से भारत को एकजुट करने,

एक साथ लाने और राष्ट्र को मजबूत बनाने के लिए भारत जोड़ो
यात्रा शुरू की गयी है. यह यात्रा ‘पदयात्रा’ है जो

कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक की जाएगी. जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ- साथ

100 से भी अधिक नेता शामिल होंगे. जो लगभग सभी वर्गों एवं प्रदेशों के प्रतिनिधित्व होंगे.

इन पद यात्रा करने वाले 100 से भी अधिक नेताओं को ‘भारत यात्री’ का
नाम दिया गया है. कांग्रेस सरकार द्वारा भारत जोड़ो यात्रा कश्मीर से लेकर
कन्याकुमारी तक की गई है. इसकी शुरुआत

तमिलनाडु के कन्याकुमारी से हुआ है. इस पदयात्रा में राहुल गांधी

के साथ शुरू से लेकर आखिर तक 100 से भी अधिक नेता को जोड़ा जा रहा है.
जिसमें पार्टी के मीडिया एवं प्रचार प्रमुख पवन खेड़ा एवं युवा नेता बढ़ चढ़ कर
भाग ले रहे हैं. यह पदयात्रा भय, कट्टरता, बढ़ती हुई बेरोजगारी और समाज में फैलते
हुए असमानताओं के विरुद्ध शुरू की जा रही है. मौके पर सुबोध कांत सहाय ने कहा भी
कि इन पुस्तिकाओं और पैंपलेट को यात्रा के दौरान पूरे देश में हर घर तक पहुंचाने
का हमारा प्रयास रहेगा.

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...