मारपीट में घायल मोहित की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने कहा- जल्द से जल्द गिरफ्तार हो आरोपी

जमुई : जमुई जिले के झाझा में बीते मई माह में एक नाबालिग लड़के के साथ हुई मारपीट की घटना में घायल युवक की मौत पटना में इलाज के दौरान सोमवार को हो गई। शव के गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रात्रि 10 बजे शव को बरमसिया गांव से खाट पर लादकर परिजन और ग्रामीण पैदल पुलिस थाना पहुंचे और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।

DIARCH Group 22Scope News

मृत युवक की पहचान मोहित कुमार के रूप में हुई है

आपको बता दे कि मृत युवक की पहचान बरमसिया निवासी समर यादव के छोटे बेटे 17 वर्षीय मोहित कुमार के रूप में हुई। मृतक के पिता और चाचा दिनेश यादव ने बताया कि 22 मई की रात नौ बजे मोहित पेट्रोल पंप से बाइक में तेल भराकर लौट रहा था, तभी सोहजना मोड़ रावत टोला के पास उसी गांव के अरुण रावत का पुत्र रितिक रावत लोहे के रॉड से सिर पर वार कर दिया। गंभीर हालत में मोहित को पटना पीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार को उसकी मौत हो गई।

यह भी देखें :

मोहित के भाई ने 25 मई को झाझा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी – पुलिस

घटना को लेकर मोहित के भाई ने 25 मई को झाझा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इधर, एसडीपीओ राजेश कुमार और एसएचओ संजय सिंह ने थाना में घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया। एसडीपीओ ने बताया कि मामला कांड संख्या 247/25 के रूप में दर्ज है और जांच प्रक्रिया जारी है। जो भी साक्ष्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : घूस लेते पकड़ा गया छपरा के भू-अर्जन कार्यालय का क्लर्क, पकड़ाया तो छूटने लगे पसीने

ब्रह्मदेव प्रसाद यादव की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...