Mokama- मोकामा पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्करों से पूछ-ताछ के आधार पर राजस्थान के बाड़मेर रेलवे स्टेशन पर गुवाहाटी बाड़मेर एक्सप्रेस ट्रेन के बाथरूम से भारी मात्रा में गांजा भी बरामद किया गया है.
गिरफ्तार तस्करों में एक युवक बक्सर और दो युवक यूपी के गाजीपुर के रहने वाला है.
मोकामा थानाध्यक्ष राजनंदन शर्मा ने बताया कि मोकामा बाजार से संदिग्ध परिस्थिति में पुलिस की गश्ती पार्टी ने तीनों तस्करों को हिरासत में लिया और थाना में कड़ाई से की, इसी पूछताछ में अहम जानकारियां सामने आई. प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बाड़मेर आरपीएफ पुलिस से संपर्क कर गुवाहटी-बाड़मेर ट्रेन से गांजा की बरामदगी की गयी.
गिरफ्तार तस्करों को नारकोटिक विभाग को सौंप दिया गया है. इस तस्कर गिरोह का उद्भेदन करने वाली टीम में शामिल पुलिस कर्मियों को सम्मानित करने की अनुशंसा की जा रही है.
विशेष राज्य के मुद्दे पर भाजपा असहमत है तो प्रस्ताव पास करे- ललन सिंह

















