कोशी रूखी पंचायत में कई योजनाओं का पैसा हुआ गबन

नवादा : नवादा रोह प्रखंड के कोशी रूखी पंचायत में बड़े पैमाने पर गबन का मामला सामने आया है। कोशी रूखी पंचायत के मुखिया अरविंद कुमार गुप्ता ने आरोप लगाया है कि पंचायत में एक भी योजना पर काम नहीं हुआ और पैसा कागज पर ही निकाल लिया गया। मुखिया ने आरोप लगाया कि धर्मेंद्र और सुरेश हमें जान से मारने की धमकी दिया है। मुखिया ने रोजगार सेवक पर धर्मेंद्र यादव पर आरोप लगाया कि सारे योजना का पैसा निकाल लिया और कोसी रखी पंचायत में सैकड़ों ऐसे काम है जो नहीं हुआ है।

उन्होंने आगे कहा कि इंदिरा आवास पर जो 20 हजार गरीब परिवारों को मकान बनाने में मिलता है। उन लोगों ने अपने ही परिवार वालों को इंदिरा आवास का पैसा दे दिया। मुखिया ने आरोप लगाया कि 14 महीने से एक भी काम नहीं हुआ और पैसा निकल गया। उन्होंने आगे कहा कि हम इसी को लेकर 12 अगस्त को प्रखंड कार्यालय रोह में धरना देंगे।

यह भी पढ़े : वज्रपात की चपेट में आने से युवक व गाय की मौत

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Sarath Circle Office: सारठ अंचल कार्यालय में क्यों भड़के ग्रामीण? जाति-आवासीय...

Sarath Circle Office: जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र और पारिवारिक सूची बनवाने के नाम पर कथित तौर पर पैसे लिए जाने के विरोध...

Ranchi Child Missing: रांची स्टेशन से लापता 4 साल का विवान...

Ranchi Child Missing: रेलवे स्टेशन की भीड़ में अचानक गायब हुआ चार साल का मासूम आखिरकार अपने परिवार तक लौटने की राह पर है।...

Jamshedpur LIC Building Fire: बिष्टुपुर में चौथी मंजिल पर भीषण आग,...

Jamshedpur LIC Building Fire: शहर के बिष्टुपुर इलाके में शनिवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब LIC बिल्डिंग की चौथी मंजिल से...