अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने से मना करने पर पूरे परिवार की पिटाई, अस्पताल में भर्ती

नवादा: नवादा में एक महिला का अश्लील फोटो और वीडियो सार्वजनिक किये जाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई ज्सिमें दो महिला समेत तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये। घटना नवादा के रजौली थाना क्षेत्र की है जहां एक महिला का अश्लील फोटो और वीडियो सार्वजनिक किये जाने को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में घायल महिला ने बताया कि उसके पति की मृत्यु करीब 8 वर्ष पहले हो गई थी।

पति की मौत के बाद पड़ोसी भोला रविदास ने मुझे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और बाहर घुमने के लिए लेकर गया। वहां उसने चुपके से मेरी फोटो और वीडियो बना ली जिसे उसने करीब एक महीने पहले मेरे बेटे के मोबाइल पर भेज दिया था। इस मामले में हमने पुलिस में मामला भी दर्ज कराया था लेकिन भोला और उसके परिजन लगातार मेरी अश्लील फोटो वीडियो लोगों को दिखाते रहते हैं।

यह भी पढ़ें – RJD MLA रीतलाल यादव की पत्नी ने पुलिस पर लगाये गंभीर आरोप, कहा सत्ता पक्ष…

सोमवार के अहले सुबह भी भोला रविदास की पत्नी कुछ लोगों के साथ मेरी फोटो वीडियो आसपास के लोगों को दिखा रही थी और कह रही थी कि यह महिला मेरे पति की कमाई खाती है। जब मैंने उसे ऐसा करने से मना किया तो उसने अपने साथ में रहे लोगों के साथ मेरी पिटाई कर दी। इस दौरान उन लोगों ने मेरे बेटे और बहू की भी पिटाई कर दी जिससे तीनों लोग जख्मी हो गये। घटना की सूचना पर डायल 112 की टीम ने हमलोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  पार्टी बचाने के लालू फिर बन रहे हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष लेकिन परिवार…, मंत्री ने कहा ‘इस बार बिहार…’

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Goal 6 22Scope News

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...