Commercial Advertisment

मानसून हुआ कमजोर… चढ़ा पारा ,अगले 3 दिन छिटपुट बारिश के आसार…

रांची:राज्यभर में मानसून कमजोड़ पडने लगा है। मौसम विभाग ने भी माना है कि मानसून के कमजोड़ पड़ने से गर्मी में इजाफा हुआ है। झारखंड के सभी जिलों के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हुई है।

सुबह से तीखी धूप से लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा। रविवार को दोपहर में बादल छाए, लगा कि बारिश होगी, लेकिन दोपहर करीब एक बजे बूंदाबांदी के बाद बादल छंट गए।

इसके बाद उमस बढ़ गई। इधर, मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, अगले तीन दिनों तक तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

8 और 9 जुलाई को राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है। वहीं 10 जुलाई को कुछ स्थानों पर मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। रांची में अब 11 जुलाई तक बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की भी संभावना है।

इसके साथ तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। इधर, रविवार को रांची का पारा 1.4 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 32.5 डिग्री पर पहुंच गया। सबसे अधिक 36.5 डिग्री सेल्सियस उच्चतम तापमान बहरागोड़ा का दर्ज किया गया। वहीं, पिछले 24 घंटे में दुमका के कुसियारी में सबसे अधिक 112 एमएम बारिश हुई।

Bihar River Silt Road Construction: बिहार में छठ पर चलेंगी 10...

Bihar River Silt Road Construction, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने दो दिवसीय दिल्ली दौरे के बाद देर रात पटना लौट आए। बुधवार...

NIA Raid Hazaribagh: हजारीबाग में सुबह 4 बजे NIA की रेड!...

NIA Raid Hazaribagh: झारखंड के हजारीबाग में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने बुधवार की सुबह एक साथ दो ठिकानों पर छापेमारी की। शहर के...

Starlink License Virodh: स्टारलिंक को भारत में लाइसेंस देने पर क्यों...

Starlink License Virodh, बोकारो: एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा शुरू करने की अनुमति देने का मामला अब विरोध...