रांची में मानसून का कहर: 300 साल पुराने जगन्नाथ मंदिर का रास्ता धंसा, कई जिलों में जनजीवन प्रभावित

रांची: झारखंड में मानसून ने तबाही मचा दी है। शुक्रवार देर रात से शनिवार तक हुई लगातार बारिश ने राजधानी समेत कई जिलों में हालात बिगाड़ दिए। रांची में स्वर्णरेखा और हरमू नदी उफान पर हैं। रूक्का, कांके और हटिया डैम ओवरफ्लो हो गए, जिसके बाद तीनों डैम के गेट खोलने पड़े। शहर के 50 से ज्यादा मोहल्लों में घुटने तक पानी भर गया है और सैकड़ों घरों में पानी घुस जाने से लोग घरों में कैद होकर रह गए।

कई जगहों पर जानमाल का नुकसान

भारी बारिश से राज्यभर में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। रांची में खरसीदाग रिंग रोड पर एक पेड़ गिरने से ऑटो चालक अश्विन लकड़ा (30) की मौत हो गई। चतरा, गिद्धौर और जमशेदपुर में भी बारिश से हादसे हुए जिनमें कई लोग बह गए या मकान ढहने से दबकर जान गंवा बैठे। लातेहार के चंदवा में सबसे ज्यादा 205 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

जगन्नाथ मंदिर तक वाहनों का प्रवेश बंद

रांची में धुर्वा स्थित करीब 300 साल पुराने जगन्नाथ मंदिर का रास्ता धंस गया है। मंदिर के पास बना गार्डवाल भी टूट गया, जिसके बाद सुरक्षा कारणों से वाहनों का प्रवेश पूरी तरह रोक दिया गया है। वहीं, रिवर व्यू कॉलोनी का मंदिर भी जलमग्न हो गया है।

रांची-गुमला एनएच पर ओवरब्रिज धंसा

लगातार बारिश से नगड़ी में रांची-गुमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का स्लैब धंस गया। इसके कारण सड़क पर जाम की स्थिति बन गई और करीब तीन घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप रही।

कई डैमों के गेट खुले, प्रशासन अलर्ट पर

भारी बारिश को देखते हुए चांडिल डैम के 13 में से 11 गेट खोल दिए गए हैं। गालूडीह बराज के 18 में से 15 गेट भी खोल दिए गए। कोडरमा के तिलैया डैम के आठ गेट खुले हैं। वहीं, ओडिशा के ब्यांगबिल डैम से भी खरकई नदी में पानी छोड़ा गया है। प्रशासन ने निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग का यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले छह दिनों तक भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी है। 24 अगस्त को पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 25 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में नया लो-प्रेशर बनने से राज्य के पश्चिमी और मध्य जिलों में भारी बारिश होगी। 26 से 29 अगस्त तक कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और वज्रपात की आशंका है।

JDU News Bihar: JDU में दो नए चेहरों की एंट्री, श्रवण...

JDU News Bihar, पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में मंगलवार को समाजसेवी विनोद कुमार और दीपक कुमार शामिल हुए। पटना में ग्रामीण विकास एवं...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन...

Bihar Sports AI: AI से बदलेगा बिहार में खिलाड़ियों के चयन...

Bihar Sports AI, पटना: बिहार में खेल प्रतिभाओं की पहचान और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को वैज्ञानिक तरीके से बेहतर बनाने की दिशा में एक...