झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र मंगलवार 11 बजे तक के लिए स्थगित

रिपोर्टः मदन सिंह/ न्यूज 22स्कोप

रांचीः झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही जब दोपहर 12 बजे शुरू हुई, तो एक बार फिर बीजेपी के विधायकों ने राज्य के विधि व्यवस्था और स्थानीय नियोजन नीति की मांग को लेकर हंगामा किया. प्रदर्शन करते हुए बीजेपी के विधायक व्हेल में जा पहुंचा. सरकार के खिलाफ नारेबाजी और फिर धरना दिया. इस दैरान शून्य काल के दौरान विधायको द्वारा विभिन्न मुद्दों को उठाया गया, तो ध्यानाकर्षण के तहत भी कई मुद्दों को सदन के सामने रखा गया.
ध्यानाकर्षण के दौरान निर्दलीय विद्यायक सरयू राय ने सुदूर इलाके में शिक्षा को पहुंचाने के लिए जो शर्ते रखीं गयी है. उस शर्त को शिथिल किए जाए. वहीं वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए प्रथम अनुपरक बजट 11 हजार 988 करोड़ से अधिक का सदन पटल पर रखा.

विद्यालय के संचालन के लिए प्रभारी मंत्री मिथलेश ठाकुर ने कहा कि राइट टू एजुकेशन नियम के तहत शर्त 2010 में रखा गया है. इसमें छोटे छोटे शर्त रखे गए हैं. एक शर्त जो सीएनटी एक्ट के तहत 5 वर्ष के जो लीज के शर्त हैं. उनमें संशोधन किए जायेंगे.

सदन में जब मंत्री मिथलेश ठाकुर प्रश्नों के जवाब सरकार की तरफ से देने के लिए उठे तो बीजेपी विधायक सीपी सिंह ने चुटकी लेते हुए कहा, अचानक लगा कोई नया सदस्य मंत्री बन गया है क्या, फिर मिथलेश ठाकुर खड़े हुए, तो सीपी सिंह में मजाकिया लहजे में कहा- ओह! ये मिथलेश ठाकुर हैं, विग लगाए हुए. फिर मंत्री मिथलेश ठाकुर ने कहा- आप से ही प्रेरणा लिया है, आप जब बुढ़ापे में भी यंग दिखते हैं तो हम लोग तो यंग हैं.

Bokaro Thermal CBI Raid: CCL गोविंदपुर परियोजना में 18 हजार रिश्वत...

Bokaro Thermal CBI Raid: सीसीएल कथारा एरिया की गोविंदपुर परियोजना कार्यालय में शुक्रवार को धनबाद सीबीआई की टीम ने कार्रवाई की। इंस्पेक्टर रघुनाथ कुमार...

JSSC CGL Exam: सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के आधार पर रद्द...

 JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के फैसले को झारखंड सरकार ने हाईकोर्ट में सही ठहराया है। शपथ पत्र में पूरी परीक्षा प्रक्रिया दूषित होने...

UPI Transaction Charge: UPI Transaction पर चार्ज लगाने के फैसले का...

 UPI ट्रांजैक्शन पर प्रस्तावित चार्ज के विरोध में झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स केंद्र सरकार को पत्र लिखेगा। चेंबर ने कारोबारियों पर अतिरिक्त बोझ की...