झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन, सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

रांचीः झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है. सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित किया गया है. सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विधानसभा के बाहर प्रदर्शन का सिलसिला जारी था. कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव ने मणिपुर के हालात का विषय उठाया. इसके विरोध में बीजेपी के सारे विधायक वेल में उतरकर जमकर हंगामा किया. साथ ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी की कांग्रेस के विधायक भी वेल में उतरे.

60/ 40 नय चलतो की हुई नारेबाजी

बीजेपी विधायक अमर बाउरी ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है, राजधानी रांची मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर आदिवासियों की हत्या हो रही है, बेटियों के साथ दुष्कर्म की घटना हो रही है, लेकिन नींद में यह सरकार सो रही है. बीजेपी के विधायक 60/ 40 नय चलतो की नारेबाजी की.

25 प्रतिशत मामलों में ही दोषियों को होती है सजा

प्रश्नकाल के दौरान माले विधायक विनोद सिंह ने मामला उठाया कि दोषियों को सजा दिलाने में सरकार क्या योजना बना रही है. साथ ही राज्य के सभी थाने में एक महिला थानेदार की पोस्टिंग की जाए. क्योंकि सिर्फ 25 प्रतिशत मामलों में ही दोषियों को सजा मिल पा रही है. मंत्री आलमगीर आलम ने जवाब देते हुए कहा कि सरकार प्रयास कर रही है कि अधिक से अधिक संख्या में महिला दरोगा की तैनाती की जाए, लेकिन आरक्षण के हिसाब से नियुक्तियां की जा रही है.

Jamshedpur School Van Accident: टेल्को में डिवाइडर से टकराई बच्चों से...

Jamshedpur School Van Accident: टेल्को इलाके में शुक्रवार सुबह बच्चों से भरी एक स्कूल वैन सड़क हादसे का शिकार हो गई। टेल्को स्टेडियम से...

Bokaro Thermal CBI Raid: CCL गोविंदपुर परियोजना में 18 हजार रिश्वत...

Bokaro Thermal CBI Raid: सीसीएल कथारा एरिया की गोविंदपुर परियोजना कार्यालय में शुक्रवार को धनबाद सीबीआई की टीम ने कार्रवाई की। इंस्पेक्टर रघुनाथ कुमार...

JSSC CGL Exam: सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के आधार पर रद्द...

 JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के फैसले को झारखंड सरकार ने हाईकोर्ट में सही ठहराया है। शपथ पत्र में पूरी परीक्षा प्रक्रिया दूषित होने...