गंगा किनारे चांद का दीदार: पटना में Marine Drive पर महिलाओं ने तोड़ा करवा चौथ का व्रत

पटना: रविवार को देश भर में सुहागन महिलाओं ने अपनी पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था। करवा चौथ का व्रत तो वैसे हर वर्ष महिलाओं के लिए खास होता है और वे इसकी बेसब्री से प्रतीक्षा करती हैं फिर करवा चौथ पर दिन भर निर्जला व्रत करती हैं और शाम में चांद का दर्शन कर अपनी पति को चलनी से देख कर फिर अपना व्रत तोड़ती हैं। लेकिन इस बार पटना की महिलाओं का करवा चौथ हर बार से इस बार थोड़ा हट कर था। महिलाओं ने राजधानी पटना के मरीन ड्राइव पर जा कर करवा चौथ का अपना व्रत तोड़ा।

2 27 22Scope News

महिलाऐं अपने पति के साथ मरीन ड्राइव पहुंची और फिर चाँद का दीदार कर पूजा किया और अपना व्रत तोड़ा। बता दें कि करवा चौथ पति की लाभ आयु के लिए महिलाएं करती हैं और इस व्रत में मुख्य रूप से भगवान शिव और पार्वती की पूजा की जाती है तथा चांद के दीदार के साथ व्रत संपन्न होता है। वहीं पटना का मरीन ड्राइव पिछले कुछ दिनों से राजधानी पटना के निवासियों के लिए पिकनिक स्पॉट बना हुआ है। यहां हर दिन शाम में लोगों की भारी भीड़ जुटती है और खास बात है कि यहां गंगा की लहरों के साथ ही मनमोहक नजारों के बीच खुली हवा में सांस लेते हैं।

इस दौरान महिलाओं ने कहा कि हर वर्ष तो हम लोग अपने घर के छत पर चांद का दीदार करते थे और पूजा कर अपना व्रत तोड़ते थे। महिलाओं ने कहा कि पटना एक शहर है और शहरी क्षेत्रों में चांद का दीदार करने में दिक्कतें आती है इसलिए हमलोग मरीन ड्राइव पर आ गए। यहां खुले में चांद का दीदार कर पूजा करना अच्छा लगा और बहुत ही सुखद वातावरण मिला।

यह भी पढ़ें-  केंद्रीय मंत्री Giriraj Singh का पप्पू यादव पर पलटवार, ‘जिन्दा लोगों की छाती से हो कर निकला हूं’

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Marine Drive Marine Drive Marine Drive

Marine Drive Marine Drive

Bihar Museum Ranking 2026: दुनिया के टॉप-10 संग्रहालयों में बिहार म्यूजियम,...

 Bihar Museum Ranking 2026, पटना: बिहार की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। पटना स्थित बिहार म्यूजियम को वर्ष...

Bihar Urban Development: सभी शहरों में Signature सड़क बनाने की तैयारी,...

 बिहार के सभी शहरों में सिग्नेचर सड़क बनाने की दिशा में प्रयास तेज होंगे। मंत्री नीतीश मिश्रा ने शहरी विकास, गुणवत्तापूर्ण निर्माण और आधुनिक...

Karwa Chauth 2026: रांची में आज बादलों के बीच मनेगा करवा...

 रांची में Karwa Chauth पर चक्रवात अर्नब के प्रभाव से आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। पंचांग के अनुसार शाम 7:54 बजे...