डायरिया की चपेट में पूरा गांव, दो दर्जन से ज्यादा लोग बीमार

औरंगाबाद: जिले के नत्थू बिगहा गांव में डायरिया का प्रकोप तेजी से फैल रहा है. गांव में दो दर्जन से अधिक लोग डायरिया की चपेट में हैं. इसके बावजूद कोई मेडिकल टीम गांव नहीं पहुंची है. कुछ लोग पास के हेल्थ सेंटर में जाकर इलाज करा रहे हैं वहीं कई लोग झोला छाप डॉक्टर से इलाज कराने को विवश हैं. इनमें से कई मरीजों की हालत खराब है. इस बारे में मदनपुर कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर के प्रभारी का कहना है कि उन्हे मामले की जानकारी मिली है. इसके बाद एक टीम का गठन किया गया है जो नत्थू बिगहा गांव जाएगी. ये टीम वहां जाकर हालात का जायजा लेगी. जरूरतमंदों को मुफ्त में दवा दी जाएगी और जिन लोगों की तबीयत ज्यादा खराब है उन्हे मदनपुर कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर या सदर अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा.

रिपोर्ट- दिनानाथ

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...

Bihar Durga Puja Security: पूजा पंडाल से विसर्जन जुलूस तक कड़ी...

Bihar Durga Puja Security: आगामी दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को देखते हुए बिहार में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने तैयारियां...