18 दिन बाद जेल से बाहर आए हिंदू प्रचारक इंजीनियर अमन, स्वागत में पहुंचे सांसद मनीष जायसवाल

हजारीबाग. आज हजारीबाग के हिंदू प्रचारक इंजीनियर अमन कुमार 18 दिन बाद जेल से बाहर निकले। उनका स्वागत हजारीबाग के बुढ़वा महादेव मंदिर में हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने किया। इस दौरान कई अन्य रामभक्त और भाजपा कार्यकर्ता वहां मौजूद रहे।

अमन हिंदू प्रचारक है, कोई अपराधी नहीं- मनीष जायसवाल

इस दौरान सांसद मनीष जायसवाल ने कहा की अमन एक हिंदू प्रचारक है, कोई अपराधी नहीं है। उन्होंने कहा कि महुदी में जिस सड़क पर जुलूस निकालने को लेकर वह जेल गए थे, वह सड़क अब अतिक्रमण नहीं होनी चाहिए। सड़क सभी के लिए है। किसी को भी जुलूस निकालने से रोका नहीं जा सकता।

उन्होंने यह भी कहा कि अब प्रशासन को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आगे वह सड़क किसी के लिए या किसी जुलूस के लिए बंद न हो। वहीं हिंदू प्रचारक इंजीनियर अमन ने भी कहा कि संविधान की जीत हुई तथा आगे भी जहां भी हिंदू को दबाया जाएगा, वह उनके लिए काम करेंगे।

बता दें कि, इंजीनियर अमन कुमार को महूदी के रामनवमी जुलूस निकालने को लेकर हुए प्रशासन के साथ झड़प के केस में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। उनकी गिरफ्तारी के बाद हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल उनके घर पहुंचे थे और उनके परिवार वालों से मुलाकात कर हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया था। इस दौरान उनके साथ बिहार भाजपा के नेता मनीष कश्यप भी मौजूद रहे।

Bihar MLC Election 2026: शुरुआती 4 घंटे में सारण शिक्षक सीट...

Bihar MLC Election 2026, पटना: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान हो रहा है। शुरुआती चार घंटों में अलग-अलग...

Mokama MLC Election Clash: बिहार MLC चुनाव के बीच मोकामा में...

Mokama MLC Election Clash: बिहार विधान परिषद चुनाव के दौरान मोकामा में जेडीयू विधायक अनंत सिंह और एमएलसी प्रत्याशी नीरज कुमार के समर्थकों के...

Chhotu Singh Detained During MLC Election: MLC चुनाव के बीच छोटू...

Chhotu Singh Detained During MLC Election, पटना: बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर शुक्रवार सुबह 8 बजे से मतदान जारी है। इसी बीच जेडीयू...