गांधी सेतु पर राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे

पटना : भाजपा के राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे की गाड़ी रविवार की रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सतीश चंद्र दुबे सहित पांच लोग गांधी सेतु पर जख्मी हो गए हैं। आगे चल रही ट्रक से संसद की गाड़ी टकराई। हादसे में सांसद सहित पांच लोग घायल हैं। ड्राइवर और बॉडीगार्ड को गंभीर चोट आई हैं। महात्मा गांधी सेतु पर दुर्घटना हुई है। पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ने घटना की पुष्टि की है। इस हादसे के बाद सांसद सहित पांच लोगों को राजधानी के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जीरो माइल यातायात थाना अध्यक्ष कुमार वीरेंद्र ने बताया कि संसद के विशेष सत्र में शामिल होने के लिए हाजीपुर की ओर से चलकर पटना एयरपोर्ट जा रहे सांसद सतीश चंद्र दुबे की कार और ट्रक के बीच रविवार की रात महात्मा गांधी सेतु पर टक्कर हो गई। थाना अध्यक्ष ने बताया कि संसद के साथ उनके साला कुमार नितेश, दो अंगरक्षक गौतम मिश्रा और अविनाश कुमार तथा चालक राहुल कुमार चौधरी घायल हो गए। चालक और अंगरक्षक गंभीर रूप से घायल हैं। सभी का इलाज राजधानी स्थित मेदांता अस्पताल में चल रहा है।

 

Cyber Crime Motihari:मोतिहारी में Digital Arrest कर 18.50 लाख की ठगी,...

मोतिहारी में साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई का डर दिखाकर रामाशंकर प्रसाद गुप्ता से 18.50 लाख रुपये ठग लिये। मामले में FIR दर्ज...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026  जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान वर्षा मौसम हवा की गतिरांची 28°C 22°C 2.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंलोहरदगा 29°C 22°C 1.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंगुमला 29°C 21°C 2.9 मिमी आंधी-तूफान संभावित 6 किमी/घंसिमडेगा 30°C 23°C 0.6 मिमी हल्की बूंदाबांदी 5 किमी/घंपलामू 32°C 24°C 0.7 मिमी बूंदाबांदी 8 किमी/घंलातेहार 31°C 23°C 0.8 मिमी हल्की बूंदाबांदी 6 किमी/घंगढ़वा 32°C 24°C 0.8...

SIR 2026 Jharkhand :SIR 2026 में प्रतिनियुक्त शिक्षकों की बढ़ी जवाबदेही,...

 झारखंड में SIR 2026 कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को अब प्रतिदिन प्रतिनियुक्त स्थल पर उपस्थिति दर्ज करनी होगी। जरूरत नहीं होने पर प्रतिनियुक्ति खत्म...