सांसद विवेक ठाकुर ने रेल संपर्कता व यात्री सुविधा को लेकर रेल मंत्री से की मुलाकात

नई दिल्ली : भाजपा नेता एवं नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से शिष्टाचार मुलाकात कर नवादा लोकसभा में रेल संपर्कता एवं यात्री सुविधा से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा किया। सांसद विवेक ठाकुर ने रेल मंत्री से यात्रियों की भीड़ को देखते हुए नवादा-बरबीघा-पटना रेलखंड पर एक और नई ट्रेन की मांग किया। साथ ही इस रूट पर चलने वाली नवादा-पटना फास्ट मेमो ट्रेन में अतिरिक्त पांच डब्बा जोड़ने का आग्रह किया।

तिलैया जंक्शन के समीप पीट लाइन निर्माण का किया आग्रह

उन्होंने अतिआवश्यक बताते हुए तिलैया जंक्शन के समीप पीट लाइन निर्माण का आग्रह किया। साथ ही राजगीर-पटना फास्ट मेमो ट्रेन का तिलैया जंक्शन तक विस्तार के साथ साथ बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस का तिलैया-नवादा-वारिसलीगंज-शेखपुरा होते किऊल जंक्शन तक विस्तार का अनुरोध किया। सांसद ने कुसुंभा बिहार हॉल्ट पर नवादा-पटना फास्ट मेमो ट्रेन ठहराव का अनुरोध किया। साथ ही शेखपुरा के कुसुंभा बेलदरिया में एलसी-13 गुमटी से एलटी-35/27 तक रेल लाइन के किनारे जन सुविधा हेतु सड़क निर्माण का आग्रह किया।

सांसद ने नवादा के नारदीगंज प्रखंड अंतर्गत ग्राम नंदपुर के समीप रेलवे हॉल्ट निर्माण का किया आग्रह

सांसद ने नवादा के नारदीगंज प्रखंड अंतर्गत ग्राम नंदपुर (चमरुआ) के समीप रेलवे हॉल्ट निर्माण का आग्रह किया। ओड़ो जगदीशपुर स्टेशन पर दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन ठहराव के साथ-साथ ओड़ो जगदीशपुर स्टेशन के निकट बस्ती बिगहा – सैदपुर सड़क पर अंडर पास की जगह लाइट आरओबी निर्माण का मांग किया। उन्होंने नवादा के पुराना रेलवे स्टेशन के खाली परिसर का उपयोग अतिथिशाला, कैंटीन, जलपान गृह व स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स इत्यादि में करने हेतु आग्रह किया।

MP विवेक ठाकुर ने साथ-साथ रेल मंत्री को दिए गए अपने पूर्व के आग्रहों पर भी उनका ध्यानाकृष्ट कराया

सांसद ने दो नई रेल लाइन के निर्माण का भी अनुरोध किया। जिसमें पहला नवादा से रोह, कौआकोल, सिकंदरा होते मल्लेपुर (जमुई) तक नई रेल लाइन और दूसरा नवादा से ककोलत जलप्रपात, गोविंदपुर, सतगावां, होते गिरिडीह तक नई रेल लाइन के निर्माण का आग्रह किया। सांसद विवेक ठाकुर ने साथ-साथ रेलमंत्री को दिए गए अपने पूर्व के आग्रहों पर भी उनका ध्यानाकृष्ट कराया। उन्होंने कहा इन सभी प्रस्तावों का प्रभाव विकसित नवादा की दिशा में काफी व्यापक होने वाला है। हमारा संकल्प है, हर गांव-हर क्षेत्र तक रेल सुविधा का विस्तार और जनसुविधा में निरंतर सुधार हो।

यह भी पढ़े : क्या बिहार बनने जा रहा है नया इंडस्ट्रियल हब? ‘उद्योग वार्ता’ में रिकॉर्ड 32 निवेश प्रस्ताव से बड़ा संकेत…

Bihar PM Kisan Samman Nidhi 24th Installment: बिहार के 73 लाख...

Bihar PM Kisan Samman Nidhi 24th Installment, पटना: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी होने के साथ ही बिहार के 73...

Jio Core Mobile Subscribers: सितंबर में जियो ने जोड़े एयरटेल से...

Jio Core Mobile Subscribers: शेयर बाजार में दमदार लिस्टिंग के बाद रिलायंस जियो के लिए टेलीकॉम सेक्टर से एक और सकारात्मक खबर सामने आई...

Anand Mahindra Bihar Visit: सम्राट चौधरी के निमंत्रण पर आनंद महिंद्रा...

 आनंद महिंद्रा ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संदेश का जवाब देते हुए बिहार संग्रहालय की सराहना की और बिहार आने का निमंत्रण...