धनबाद. जिला के अवर प्रादेशिक नियोजनालय परिसर में आज 1466 पदों के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार का एक नया अवसर प्रदान किया गया है। रोजगार मेले में 9 हजार रुपये से लेकर मासिक 52 हजार रुपये तक की जॉब दी जा रही है।
रोजगार मेले का आयोजन
जिला श्रम नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में करीब 24 कम्पनियों ने भाग लिया है। नन मैट्रिक से लेकर उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों के लिए भी रोजगार मेला में जॉब पाने का अवसर दिया जा रहा है। मेला में एमटेक-बीटेक के भी छात्र पहुंचे हैं। उन्होंने बताया इनमें 12 से 14 कंपनियां ऐसी हैं, जिनका जॉब लोकेशन धनबाद और धनबाद के आसपास के जिलों में है। कुल मिलाकर कंपनियां लोकल स्तर पर जॉब दे रही है।
श्रम विभाग के पुर्नावास पदाधिकारी राजीव कुमार ठाकुर ने बताया कि आज के दौर में कई कंपनियां हैं, जो दिव्यांगों को जॉब ऑफर करने में हिचकीचाती हैं। मसलन उन्हें लगता है कि दिव्यांगजन बेहतर काम नहीं कर सकते, बल्कि ऐसा नहीं है। दिव्यांग भी बेहतर तरीके से काम कर सकते हैं। श्रम विभाग भारत सरकार उन्हें जागरूक करने का प्रयास कर रही है। रोजगार मेले में जॉब की तलाश में आयी एक दिव्यांग युवती जहिदा खातून ने बताया कि उन्होंने इंटर किया है और अब जॉब की तलाश में हैं, ताकि आत्मनिर्भर बन सके।



















