Muzaffarpur Police ने चोरी की बाइक के साथ 5 को दबोचा

Muzaffarpur : मुज़फ्फरपुर पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 5 बदमाशों को गिरफ़्तार किया। दरअसल इन दिनों नगर अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार हो रही बाइक चोरी घटना को लेकर मुज़फ्फरपुर के टाउन ASP भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम के द्वारा गिरोह का भंडाफोड़ करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी।

उसी दौरान बेला थाना की पुलिस को गुप्त सूचना मिली की थाना क्षेत्र के इमली चौंक के समीप लीची गांछी में कुछ युवक चोरी की मोटरसाइकल को खरीद बिक्री कर रहे हैं, जिसके बाद बेला थानाध्यक्ष रंजना वर्मा ने टीम गठित कर छापेमारी की और 5 बदमाशों को चोरी के बाइक के साथ गिरफ़्तार किया। जिसके पास से चोरी के 5 बाइक भी बरामद किए गए हैं।

Muzaffarpur Town ASP भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मोटरसाइकिल चोरी की लगातार बढ़ रही घटना को ध्यान में रखते हुए टीम का गठन किया गया था, जिसमें 5 अपराधियों को 5 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है। इससे मोटरसाइकिल चोरी की घटना पर लगाम लगाने में आसानी होगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos 

यह भी पढ़ें-    Police पर महिलाओं के साथ मारपीट का आरोप, जानें मामला

मुजफ्फरपुर से संतोष कुमार की रिपोर्ट

 

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...