Advertisment

‘मंईयां सम्मान नहीं मंईयां परेशान योजना है’- अमर बाउरी

रांची. नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि महा ठग झामुमो-कांग्रेस-राजद सरकार एक और ठगी का प्रयास कर रही है, राज्य की जनता सावधान व सतर्क रहे।

अमर बाउरी का हेमंत सरकार पर निशाना

अमर बाउरी ने कहा कि इन्होंने महिलाओं से यह वादा किया था कि सरकार बनते ही गरीब महिलाओं के खातों में सालाना 72 हजार रुपए दिए जाएंगे। इस हिसाब से आंकड़ा 72000 𝘅 5 = 360,000 होगा, लेकिन चुनाव से पूर्व आखिरी 2-3 महीने के लिए ठगने की योजना से ठगबंधन सरकार केवल एक हजार रुपये देने वाली है।

उन्होंने कहा कि 2019 का विधानसभा चुनाव ये ठगबंधन ने झूठे वादों पर लड़ा। इस बार यह चुनाव प्रलोभन के सहारे लोगों को ठग कर लड़ने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि आज फिर से बिदाई की बेला में योजनाओं का सब्जबाग दिखाकर वोट लेने की साजिश रची जा रही है, लेकिन जनता को सावधान रहने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि इनकी नियत साफ नहीं है। ये सरकार पांच साल तक जनता को धोखा देती रही है। राज्य के खान खनिज को लुटती रही है। अब इन्हें जनता याद आ रही है क्योंकि लोकसभा चुनाव परिणाम में इन्हे अपनी जमीनी हकीकत का अहसास हो चुका है।

Jharkhand Crime: नाबालिग के अपहरण के आरोप में युवक की पीट-पीटकर...

झारखंड के टंडवा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में ग्रामीणों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पिता भी घायल,...

Food Price Update: 5 महीने में दाल और खाद्य तेल सबसे...

28 फरवरी से 3 अगस्त 2026 के बीच 16 में से 15 प्रमुख खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़े। दाल और खाद्य तेल में सबसे...

Railway RAC Rule: अब RAC यात्रियों को भी मिलेगा पूरा Bedroll...

रेलवे बोर्ड ने नया आदेश जारी कर एसी कोच में RAC टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को भी पूरा बेडरोल किट देने का...