इस गौशाला में देवी-देवताओं का वास, देवी-देवताओं के नाम पर गायों का नामकरण

गयाजी : गयाजी प्राचीन काल से हिंदू धर्म में गाय को माता माना जाता है और पूजा की जाती है। ऐसे में आज हम आपको बिहार के एक ऐसे गौशाला के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां गौ माता का नाम देवी-देवताओं के नामों पर रखा जाता है। उनके रहने के स्थान का नाम धार्मिक स्थलों के नाम पर रखा जाता है। देवी-देवताओं के नाम पर गायों का नाम गयाजी में गायों को लक्ष्मी, सरस्वती, पार्वती, वैष्णवी, भैरवी और गंगा आदि के नाम से पुकारा जाता है।

LN Mishra 1 22Scope News

यहां के गौशाला को देखकर एक बारगी प्रतीत होता है

आपको बता दें कि यहां के गौशाला को देखकर एक बारगी प्रतीत होता है। जैसे किसी प्रसिद्ध मंदिर में आ गई हो। यहां की बनावट साज सज्जा कुछ ऐसी है कि देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। गौ माता के रहने वाले स्थान के पास ऐसी व्यवस्था रहती है कि लोग भ्रम में पड़ जाते हैं कि वह कहां आ गए हैं। अयोध्या, वृंदावन और चित्रकूट में गाय रहती हैं। गया स्थित गोरक्षिणी गौशाला में करीब ढाई सौ गौ माताएं हैं। इन गौ माता के नाम भी अलग-अलग हैं। सभी गायों के नाम हिन्दू देवी- देवताओं के नाम पर है। वहीं, जहां यह गौ माताएं रहती हैं, उसके नाम भी धर्म से जुड़े हैं। गायों के रहने वाले शेड के नाम धार्मिक स्थान जैसे वृंदावन, अयोध्या, चित्रकूट और गोकुल आदि हैं।

यह भी देखें :

गौ माता के रहने के स्थान को विभिन्न धार्मिक स्थान का नामकरण दिया गया है

दरअसल, यानी कि गौ माता के रहने के स्थान को विभिन्न धार्मिक स्थान का नामकरण दिया गया है। गयाजी की अनूठी गौशाला इस तरह गयाजी की यह अनूठी गौशाला है। जहां हर गाय के नाम देवी-देवताओं के नाम पर है। यहां 250 के करीब गाय हैं और प्रत्येक के नाम किसी न किसी देवी-देवताओं के नाम पर है। अधिकांश गायों के जो नाम दिए गए हैं, उसी के नाम से उन्हें पुकार भी जाता है। देवी देवताओं के नाम से संबंधित अपने नाम सुनते ही गाय भी देखरेख करने वालों के इशारे और बातों को सुनती और समझती हैं। इस तरह गयाजी की यह गौशाला अनूठी है जहां इस तरह की व्यवस्था है।

यह भी पढ़े : मगध फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर द्वारा बिहार पुलिस विदाई समारोह…

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Shravan Kumar Nalanda News: स्नातक चुनाव से पहले बिहारशरीफ में NDA...

Shravan Kumar Nalanda News, बिहारशरीफ: स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर गुरुवार, 1 अक्टूबर को नालंदा विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)...

Bihar Road Projects: बिहार में एक्सप्रेस-वे और हाईवे निर्माण में आएगी...

Bihar Road Projects, पटना: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेस-वे से जुड़ी परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के लिए राज्य सरकार और केंद्रीय सड़क...

JEEViKA 20 Years Bihar: बिहार की ग्रामीण महिलाओं ने कैसे बदली...

JEEViKA 20 Years Bihar, पटना: बिहार की ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें सामाजिक बदलाव की मुख्यधारा से जोड़ने वाली...