Commercial Advertisment

राष्ट्रीय खेल दिवस : क्रॉस कंट्री मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

मुजफ्फरपुर : 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। इस खास अवसर पर मुजफ्फरपुर के लंगट सिंह कॉलेज परिसर में क्रॉस कंट्री चैलेंज दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका बीआरए बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर के कुलपति प्रोफेसर दिनेश चंद्र राय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस क्रॉस कंट्री चैलेंज दौड़ प्रतियोगिता में अंडर-14,अंडर-17 बालक बालिका दौड़ में पांच किलोमीटर, तीन किलोमीटर और दो किलोमीटर के प्रतिस्पर्धा में विभिन्न कॉलेजों और स्कूलों के 2000 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कुलपति प्रोफेसर दिनेश चंद्र राय ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि खेल ही जीवन का मूल मंत्र है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है और आज ही साल भर का विश्वविद्यालय के द्वारा खेल कैलेंडर भी जारी कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़े : मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने पहले बेटे, फिर दुकानदार और भाई को मारी गोली

यह भी देखें :

संतोष कुमार की रिपोर्ट

CK Anil Bihar Education Department: बिहार शिक्षा विभाग के नए अपर...

CK Anil Bihar Education Department, पटना: बिहार के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सीके अनिल एक बार फिर चर्चा में हैं। करीब 21 साल पहले सीवान...

Chirag Paswan Opposition Rally Statement: रामलीला मैदान में विपक्ष की रैली...

Chirag Paswan Opposition Rally Statement, पटना: रामलीला मैदान में विपक्ष की रैली के बाद केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग...

Vaibhav Suryavanshi News: वैभव को बाहर रखने से टीम इंडिया को...

 न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के बावजूद टीम इंडिया की रणनीति पर सवाल। 22 Scope के एडिटर इन चीफ गंगेश गुंजन ने बताया,...