गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा नवादा, जदयू नेता पर लगा आरोप

नवादा : गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा नवादा दहल उठा. गोलीबारी करने का आरोप

जदयू नेता पर लगा है. बताया जाता है कि जमीन को लेकर विवाद हुआ था,

जिसके बाद जदयू नेता के द्वारा गोलीबारी की गयी. वहीं हथियार लहराते एक वीडियो भी वायरल हुआ है.

स्थानीय लोगों के अनुसार नवादा नगर थाना क्षेत्र के बड़ी दरगाह मोहल्ले में

जमीनी विवाद में देर रात दो घरों में जमकर गोलीबारी हुई है.

वहीं इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कई खोखा को भी बरामद किया है.

goli1 22Scope News

इनपर लगा है गोलीबारी करने का आरोप

पीड़िता बड़ी दरगाह निवासी संजु खातून पति मो. नसीम और सरबरी खातून पति मो. इदरीश ने इस घटना की लिखित शिकायत नगर थाना की पुलिस को दिया है. पीड़िता ने बड़ी दरगाह निवासी जदयू के वरिष्ठ नेता अनवर भट्ट और उनके पुत्र मोसीम भट्ट, प्रवेज़ भट्ट, मो. कौरी मियां का पुत्र मो. झुन्नू, मोसीम भट्ट का पुत्र मो. राहुल, मो. सोहराब का पुत्र मो. रिंकू, मो. मोसिम भट्ट का पुत्र मो. साहिल, डॉ. कलीम उद्दीन का पुत्र मो. ईश्तयाक उर्फ राजा और मो. विक्की पर गोलीबारी करने का आरोप लगाया है.

गोलियों की तड़तड़ाहट: मामले की जांच में जुटी पुलिस

बता दें कि एक माह पूर्व जमीनी विवाद में गोलीबारी मामले में बड़ी दरगाह निवासी मोसिम भट्ट का पुत्र सहनवाज उर्फ गुनगुन को शहर के गया रोड से पुलिस ने हथियार और 2 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. जिसका कांड संख्या 1149/22 है. वहीं इस घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

रिपोर्ट: अनिल शर्मा

इंटर कॉलेज सिजुवा में चोइख पुरा प्रतियोगिता का आयोजन

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...